लाल किले ब्लास्ट के पीछे अल-कायदा? भारत में नए सिरे से फैलाया खतरनाक नेटवर्क; UN की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Delhi Red Fort Blast: अल-कायदा भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में भी अपना नेटवर्क फैलाने की कोशिश कर रहा है. आपको बता दें कि दिल्ली के लाल किले धमाका मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 11 आरोपियों के खिलाफ करीब 7500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है.

delhi blast

दिल्ली के लाल किले के पास नवंबर 2025 में हुए घातक कार धमाके को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की एक रिपोर्ट में बड़ा दावा सामने आया है. UN की एनालिटिकल सपोर्ट और सैंक्शन मॉनिटरिंग टीम की 38वीं रिपोर्ट में इस हमले को अल-कायदा (AQIS) से आधिकारिक तौर पर जोड़ा गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, अल-कायदा ने पिछले कुछ वर्षों में अपने अपनी स्ट्रैटेजी में बड़े बदलाव किए हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि अल-कायदा के आतंकी अब बड़े ग्रुप अटैक की बजाए छोड़ और अलग-अलग इलाकों में फैले सेल की मदद से हमलों को अंजाम दे रहा है.

विज्ञापन

दिल्ली ब्लास्ट में अल-कायदा का हाथ


इतना ही नहीं, रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि अल-कायदा ने लॉजिस्टिक्स और वित्तीय नेटवर्क भी विकसित किए हैं. अब UN की रिपोर्ट में लाल किले के पास हुए धमाके के पीछे अल-कायदा का हाथ बताया गया है. इससे पहले ही रिपोर्ट में हमलों के पीछे जैश-ए-मोहम्मद (JeM) का हाथ होने की संभावना जताई गई थी, क्योंकि संगठन ने भी खुद इसकी जिम्मेदारी ली थी. आपको याद दिला दें कि 10 नवंबर, 2025 की शाम करीब 7 लाल किले से मेट्रो स्टेशन नंबर 1 के पास एक चलती Hyundai i20 कार में जोरदार विस्फोट हुआ था. इस ब्लास्ट में 11 लोगों की जान गई थी, जबकि दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए थे.

विज्ञापन

जैविक हथियार बनाने की फिराक में आतंकी


UN की ताजा रिपोर्ट में अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट से जुड़े संगठनों की बढ़ती ताकत को लेकर चिंता जताई गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों आतंकी ग्रुप्स लंबे समय से कैमिकल और बायोलॉजिकल हथियार बनाने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि, तकनीकी मुश्किलों के चलते वो अभी तक इस घातक मिशन में कामयाब नहीं हो सके हैं. हालांकि इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता कि कब आतंकियों के पास ऐसे खतरनाक जैविक हथियार भी उपलब्ध हो जाएंगे.

विज्ञापन

11 आरोपियों के खिलाफ 7500 पन्नों की चार्जशीट


रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि अल-कायदा भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में भी अपना नेटवर्क फैलाने की कोशिश कर रहा है. आपको बता दें कि दिल्ली के लाल किले धमाका मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 11 आरोपियों के खिलाफ करीब 7500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है. इसके अलावा चार्जशीट में 580 से अधिक गवाहों को भी लिस्ट किया गया है. राउज एवेन्यू कोर्ट में 27 अगस्त को इस मामले पर सुनवाई होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ