खबर की मुख्य बातें:-
- राजधानी दिल्ली के कई घनी आबादी वाले क्षेत्रों में 25 जून 2026 को घंटों के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहने वाली है.
- BSES ने आधिकारिक नोटिफिकेशन के जरिए क्षेत्रों की लिस्ट दी है.
- बिजली सप्लाई निजामुद्दीन, उत्तम नगर, पालम और हौज खास समेत दिल्ली कई इलाकों में बंद रहेगी.
- बिजली कटौती की वजह मेंटेनेंस कार्य है.
Delhi Bijli News: राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में बीते कई हफ्तों से बिजली कटौती की समस्या सामने आ रही है, जिससे लोगों को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि, यह कटौती निर्धारित है, जिसका नोटिफिकेशन भी जारी किया जा रहा है. दरअसल, BSES दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में मेंटेनेंस कार्य कर रहा है, ताकि राजधानी में रहने वाले लोगों को गर्मी व अन्य दिनों में बिजली सप्लाई को लेकर किसी तरह की शिकायत न हो. बढ़ती आबादी और लोड को देखते हुए बिजली विभाग ने मेंटेनेंस, अपग्रेडेशन सहित कई कार्य कर रही है. इसी को लेकर BSES ने 24 जून 2026 का शटडाउन शेड्यूल जारी किया है, जिसमें दिल्ली के कई घनी आबादी वाले क्षेत्र हैं, जहां कुछ घंटों के लिए बिजली सेवाएं ठप रहने वाली है. BSES द्वारा जारी Maintenance Shutdown Schedule for BRPL on :- 25-06-2026 ते तहत उत्तम नगर, जनकपुरी, पालम, निजामुद्दीन समेत कई इलाकों का नाम शामिल है. आइए इस स्टोरी जानते हैं आपके एरिया में कितने देर गुल रहने वाली है बिजली?
यह भी पढ़ें: Delhi Power Cut Alert: सरिता विहार, छतरपुर, हौज खास और पालम समेत दिल्ली के इन बड़े
किन इलाकों में कितने बजे तक रहेगा पावर कट
जारी शेड्यूल के अनुसार पालम डिवीजन के सेक्टर-8 द्वारका में सुबह 11:06 से 12:36 बजे तक बिजली प्रभावित रहेगी. इसी तरह विजय एन्क्लेव, महावीर एन्क्लेव और राज नगर-2 के कुछ हिस्सों में 11 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच कटौती तय की गई है. टैगोर गार्डन डिवीजन के तहत पृथ्वी पार्क तिलक नगर और टैगोर गार्डन एक्सटेंशन के ब्लॉक AE इलाके में 11:06 से 1:06 बजे तक शटडाउन रहेगा. वहीं, निजामुद्दीन डिवीजन में सराय काले खां के गंगा विहार के ब्लॉक A और B में 11:06 से 12:06 बजे तक बिजली सप्लाई रोकी जाएगी. हौज खास डिवीजन में एशियन गेम्स विलेज, सिरी फोर्ट और आईआईटी दिल्ली हौज खास क्षेत्र में 11 बजे से 12 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी. साथ ही, मुंडका डिवीजन, उत्तम नगर, मोहन गार्डन डिवीजन के कई क्षेत्र, जनकपुरी के राजौरी गार्डन ब्लॉक और नांगलोई के क्षेत्र में भी बिजली कार्य के कारण सप्लाई बंद रहेगी. हमने नीचे इलाकों की लिस्ट और बिजली कितने बजे से कितने बजे तक गुल रहेगी इसकी लिस्ट अपलोड कर दी है.
आखिर क्यों की जाती है यह बिजली कटौती?
BSES के अनुसार यह कटौती किसी खराबी की वजह से नहीं, बल्कि बिजली नेटवर्क को बेहतर बनाने के लिए की जा रही है. कई जगह LT circuit network upgradation, new LTAB circuit laying, transformer civil work, transformer oil leakage repair, RMU maintenance और 11KV feeder preventive maintenance जैसे काम होंगे. इन कार्यों का मकसद यह है कि भविष्य में अचानक ट्रिपिंग, लो-वोल्टेज, ओवरलोड और फॉल्ट जैसी समस्याएं कम हों. गर्मियों में बिजली की मांग बहुत बढ़ जाती है, इसलिए पहले से रखरखाव करना जरूरी माना जाता है, ताकि आगे सप्लाई अधिक स्थिर और सुरक्षित बनी रहे.
यह भी पढ़ें: Delhi-Gurugram New Metro: दिल्ली-गुरुग्राम के बीच बनेगा नया मेट्रो रूट, आसान हो जाएगा
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
1 hr agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
4 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
4 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
5 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
7 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
7 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
8 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
10 hrs agoदिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
13 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines