Delhi-Gurugram New Metro: दिल्ली-गुरुग्राम के बीच बनेगा नया मेट्रो रूट, आसान हो जाएगा यशोभूमि से राजीव चौक का सफर, जानें पूरा प्लान

Delhi-Gurugram Metro Update: दिल्ली से गुरुग्राम के बीच द्वारका यशोभूमि से राजीव चौक तक नया मेट्रो रूट बनाने की तैयारी की जा रही है. दिल्ली मेट्रो फेज-5 (B) के तहत ₹48,000 करोड़ की लागत से बनने वाले 7 नए कॉरिडोर बनाए जाने हैं. आइए जानते हैं इन सभी प्रोजेक्ट्स के बारे में.

Delhi Gurugram new metro route

दिल्ली-गुरुग्राम के बीच तैयार होगा नई मेट्रो रूट. (Image: AI)

खबर की मुख्य बातें:-

विज्ञापन
  • दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) द्वारका के यशोभूमि स्टेशन से गुरुग्राम के राजीव चौक तक नया मेट्रो कॉरिडोर बनाने की तैयारी कर रहा है.
  • इसके साथ ही द्वारका सेक्टर-21 से गुरुग्राम सेक्टर-21 के बीच भी मेट्रो कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए ड्राफ्ट डीपीआर (DPR) तैयार की गई है.
  • दिल्ली मेट्रो फेज-5 (B) के तहत राजधानी में 48 हजार करोड़ रुपये की लागत से 7 नए कॉरिडोर बनाए जाएंगे, जिससे नेटवर्क 97 किमी और फैलेगा.

दिल्ली और गुरुग्राम के बीच रोजाना सफर करने वाले लाखों लोगों के लिए राहत भरी खबर है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने द्वारका एक्सप्रेसवे पर स्थित यशोभूमि मेट्रो स्टेशन से लेकर दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित गुरुग्राम के राजीव चौक तक एक नया मेट्रो रूट विकसित करने की योजना बनाई है. इस प्रोजेक्ट के लिए प्रारंभिक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (ड्राफ्ट डीपीआर) तैयार कर केंद्रीय शहरी एवं आवासन मंत्रालय के पास स्वीकृति के लिए भेजी गई थी.

विज्ञापन

मंत्रालय ने इस रूट की समीक्षा करते हुए इसमें कुछ जरूरी बदलाव करने के निर्देश दिए हैं, जिसके बाद संशोधित योजना पर काम शुरू हो गया है. इस नए ट्रैक के बनने से द्वारका एक्सप्रेसवे के आसपास के नए सेक्टरों और सोसायटियों में रहने वाले लोगों को सीधे दिल्ली आने-जाने का बेहतरीन जरिया मिल जाएगा, जिससे राजधानी और गुरुग्राम के बीच का सफर पहले से कई गुना ज्यादा सुविधाजनक हो जाएगा और रोजाना के भारी ट्रैफिक और मेट्रो की भीड़ से भी काफी हद तक राहत मिलेगी.

विज्ञापन

48 हजार करोड़ से बदल जाएगी राजधानी की तस्वीर

आने वाले समय में सिर्फ दिल्ली-गुरुग्राम ही नहीं, बल्कि पूरी दिल्ली में मेट्रो का जाल और ज्यादा चौड़ा होने वाला है. दिल्ली मेट्रो फेज-5 (B) के अंतर्गत राजधानी में कुल 7 नए शानदार मेट्रो कॉरिडोर बनाने का खाका खींचा गया है. इस विशाल परियोजना के निर्माण पर लगभग 48,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की बड़ी धनराशि खर्च की जाएगी. इस योजना के धरातल पर उतरने से दिल्ली में कुल 65 नए मेट्रो स्टेशन बनेंगे और वर्तमान मेट्रो नेटवर्क में 97 किलोमीटर की अतिरिक्त लंबाई जुड़ जाएगी. नए रूट्स में ढांसा बस स्टैंड से नांगलोई, केंद्रीय सचिवालय से किशनगढ़ और समयपुर बादली से नरेला जैसे महत्वपूर्ण रास्ते शामिल हैं, जो शहर के सुदूर इलाकों को सीधे मुख्य नेटवर्क से जोड़ देंगे.

जानिए कहां बनेंगे नए रास्ते

  • फेज-5 (B) के तहत जिन 7 नए रूटों पर काम होना है, उनकी रूपरेखा और लंबाई इस प्रकार तय की गई है:
  • ढांसा बस स्टैंड से नांगलोई: 11.85 किमी लंबा यह पूरा रूट एलिवेटेड होगा, जिसमें 9 स्टेशन शामिल हैं.
  • केंद्रीय सचिवालय से किशनगढ़: 15.96 किमी लंबे इस कॉरिडोर पर 10 स्टेशन होंगे (9 अंडरग्राउंड और 1 एलिवेटेड).
  • समयपुर बादली से नरेला: 12.89 किमी का यह कॉरिडोर पूरी तरह एलिवेटेड होगा और इसमें 8 स्टेशन बनेंगे.
  • कीर्ति नगर से पालम: इसकी कुल लंबाई 9.96 किलोमीटर निर्धारित की गई है.
  • जोर बाग से मीठापुर: 16.99 किमी लंबा यह रूट दिल्ली की कई घनी आबादी वाली कॉलोनियों को आपस में जोड़ेगा.
  • शास्त्री पार्क से मयूर विहार फेज-3: करीब 13.19 किमी लंबे इस कॉरिडोर का अधिकतम हिस्सा (8.99 किमी) अंडरग्राउंड रहेगा.
  • केशवपुरम से रोहिणी सेक्टर-34: 16.28 किमी लंबे इस पूरी तरह एलिवेटेड ट्रैक पर यात्रियों के लिए 12 नए स्टेशन बनाए जाएंगे.

यह भी पढ़ें:Delhi Power Cut Alert: सरिता विहार, छतरपुर, हौज खास और पालम समेत दिल्ली के इन बड़े

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ