---विज्ञापन---

Delhi Power Cut Alert: सरिता विहार, छतरपुर, हौज खास और पालम समेत दिल्ली के इन बड़े इलाकों में 24 जून को घंटों गायब रहेगी बिजली! विभाग ने जारी किया शटडाउन शेड्यूल

Delhi Mein 24 June ko Kahan Bijli Kategi: राजधानी दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में 24 जून 2026 को घंटों के लिए बिजली गुल रहने वाली है, जिसकी वजह bses द्वारा बिजली लाइन मेंटेनेंस है. जानिए प्रभावित क्षेत्रों के नाम और कब तक गुल रहेगी बिजली?

---विज्ञापन---

दिल्ली पावर कट की मुख्य बातें:-

  • BSES 24 जून को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में कुछ घंटों के लिए बिजली काटेगा, ताकि मेंटेनेंस का काम सुचारू रूप से चल सके.
  • जारी लिस्ट के अनुसार, सरिता विहार, छतरपुर, हौज खास और पालम समेत दिल्ली के कई अन्य बड़े रिहायशी इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी.
  • ज्यादा तर इलाकों में बिजली सप्लाई सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगी.

राजधानी दिल्ली में लोगों को एक तरफ जहां गर्मी और पानी परेशान कर रही है, वहीं बिजली कटौती भी दिक्कतें बढ़ा रही है. बीते कई हफ्तों से दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में लगभग हर रोज बिजली गुल रहने की खबर सामने आ रही है. हालांकि, अक्सर लोगों को इस बात की जानकारी नहीं है कि BSES ने इन कटौटी को लेकर पहले ही शटडाउन शेड्यूल जारी कर देती है, जिसमें प्रभावित क्षेत्रों के लिस्ट होती है, जहां बिजली से संबंधित काम होने है और कब तक बिजली की सप्लाई उन इलाकों में प्रभावित रहेगी उसका समय भी दिया जाता है. इस कड़ी में BSES ने दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में बिजली कटौती का नोटिफिकेशन जारी किया है, जहां बिजली लाइन में अपग्रेडेशन का काम सहीत कई कार्य होने हैं. बीएसईएस (BSES) द्वारा जारी आधिकारिक मेंटेनेंस शटडाउन शेड्यूल के अनुसार (Maintenance Shutdown Schedule for BRPL on :- 24-06-2026) सरिता विहार, छतरपुर, हौज खास समेत कई इलाकों में 24 जून को बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:Delhi Power Cut Alert: मुंडका, नांगलोई और पाल समेत कई इलाकों में 23 जून को घंटों गुल

किन इलाकों में कितने देर नहीं रहेगी बिजली?

नोटिफिकेशन के अनुसार, 24 जून 2026 को दिल्ली के कई इलाकों में मेंटेनेंस के चलते अलग-अलग समय पर बिजली कटौती की जाएगी. इसमें सरिता विहार के ब्लॉक बी मोहन कोऑपरेटिव इंडस्ट्रियल एस्टेट बदरपुर में सबसे लंबे समय यानी सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक (4 घंटे) बिजली बंद रहेगी. छतरपुर के डॉ. अंबेडकर कॉलोनी में सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 बजे तक और मोहन गार्डन के ब्लॉक सी विपिन गार्डन नवादा व ब्लॉक के 6 जैलदार एन्क्लेव हस्तसाल में सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे तक बिजली प्रभावित रहेगी.

---विज्ञापन---

इतना ही नहीं, नांगलोई के जय विहार बपरोला में सुबह 11:00 से 12:00 बजे तक पावर कट रहेगा. पालम डिवीजन के कई क्षेत्रों जैसे ब्लॉक डब्लूजेड राज नगर 2, ब्लॉक सी विनोदपुरी विजय एन्क्लेव, और मिर्जापुर महावीर एन्क्लेव में सुबह 11:06 से दोपहर 12:36 तक बिजली गुल रहेगी, जबकि इसी डिवीजन के नंदा ब्लॉक महावीर एन्क्लेव पार्ट 1 में सुबह 11:00 से दोपहर 12:30 बजे तक आपूर्ति ठप रहेगी. इसके अलावा टैगोर गार्डन एक्सटेंशन के ब्लॉक बी 2 रघुबीर नगर, ब्लॉक एफडी जनता कॉलोनी, विष्णू गार्डन के पॉकेट ए श्याम नगर, मुंडका के बाबा हरिदास नगर टिकरी कलां और हौज खास के बेर सराय इलाके में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी.

यह देखें लिस्ट-

---विज्ञापन---

क्यों जरूरी है या कार्य

दिल्ली में एक तरफ जहां लोगों को आबादी बढ़ रही है, वहीं साथ में खपत में भी अच्छा खासा इजाफा देखने को मिला है. साथ ही गर्मी ने वर्तमान में चालू सिस्टम पर काफी दबाव बढ़ा देते हैं, जिससे बिजली से जुड़ी समस्या या किसी तरह की दुर्घटना का डर पैदा होने लगता है. लोगों को भविष्य में किसी तरह की परेशानी न हो और बिजली सप्लाई सुविधाजनक लोगों को मिलती रहे, इसके लिए एलटी सर्किट-नेटवर्क अपग्रेडेशन और ट्रांसफार्मर नेटवर्क को अपग्रेड करने का काम किया जा रहा है, जिससे भविष्य में अचानक होने वाले फॉल्ट, ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या से राहत मिलेगी. इसके अलावा, उपकरणों में आने वाली तकनीकी कमियों को दूर करने के लिए आरएमयू मेंटेनेंस (RMU Maintenance), ऑपरेशनल मैकेनिज्म में सुधार और 11KV फीडर का प्रिवेंटिव मेंटेनेंस भी किया जा रहा है. समय पर होने वाले इस रखरखाव (Maintenance) से बिजली उपकरणों की कार्यक्षमता बढ़ती है.

गौर करने वाली बातें:-

---विज्ञापन---
  • बिजली अपने निर्धारित समय पर बंद हो जाएंगी, इसलिए बेहतर है कि आप पहले ही तैयारी कर लें.
  • एलटी सर्किट-नेटवर्क अपग्रेडेशन और ट्रांसफार्मर नेटवर्क को अपग्रेड को लेकर काम होना है, इसलिए तय समय से ज्यादा भी वक्त लग सकता है.
  • बिजली कटौरी से पहले मोबाइल चार्ज, इन्वर्टर चार्ज, पानी की टंकी भरना आदि काम पहले ही कर लें.

यह भी पढ़ें: दिल्ली के लोगों को बड़ी राहत, जल्द खुलेगा बारापुला फेज-3 फ्लाईओवर, इन इलाकों में खत्म

First published on: Jun 23, 2026 01:17 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola