Delhi Power Cut Alert: निजामुद्दीन, उत्तम नगर, पालम और हौज खास समेत दिल्ली के इन घनी आबादी वाले इलाकों में 25 जून को रहेगा घंटों पावर कट! देखें पूरा शटडाउन शेड्यूल

Delhi Power Cut News: दिल्ली के उत्तम नगर, जनकपुरी, द्वारका और हौज खास समेत कई घनी आबादी वाले इलाकों में 25 जून को घंटों बिजली गुल रहेगी. मेंटेनेंस के चलते BSES द्वारा जारी पूरा शटडाउन शेड्यूल और टाइमिंग्स यहां देखें.

Delhi power cut alert 25 June 2026

दिल्ली पावर कट 25 जून 2026. (Image: AI/Bses)

खबर की मुख्य बातें:-

विज्ञापन
  • राजधानी दिल्ली के कई घनी आबादी वाले क्षेत्रों में 25 जून 2026 को घंटों के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहने वाली है.
  • BSES ने आधिकारिक नोटिफिकेशन के जरिए क्षेत्रों की लिस्ट दी है.
  • बिजली सप्लाई  निजामुद्दीन, उत्तम नगर, पालम और हौज खास समेत दिल्ली कई इलाकों में बंद रहेगी.
  • बिजली कटौती की वजह मेंटेनेंस कार्य है.
     

Delhi Bijli News: राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में बीते कई हफ्तों से बिजली कटौती की समस्या सामने आ रही है, जिससे लोगों को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि, यह कटौती निर्धारित है, जिसका नोटिफिकेशन भी जारी किया जा रहा है. दरअसल, BSES दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में मेंटेनेंस कार्य कर रहा है, ताकि राजधानी में रहने वाले लोगों को गर्मी व अन्य दिनों में बिजली सप्लाई को लेकर किसी तरह की शिकायत न हो. बढ़ती आबादी और लोड को देखते हुए बिजली विभाग ने मेंटेनेंस, अपग्रेडेशन सहित कई कार्य कर रही है. इसी को लेकर BSES ने 24 जून 2026 का शटडाउन शेड्यूल जारी किया है, जिसमें दिल्ली के कई घनी आबादी वाले क्षेत्र हैं, जहां कुछ घंटों के लिए बिजली सेवाएं ठप रहने वाली है. BSES द्वारा जारी Maintenance Shutdown Schedule for BRPL on :- 25-06-2026 ते तहत  उत्तम नगर, जनकपुरी, पालम, निजामुद्दीन समेत कई इलाकों का नाम शामिल है. आइए इस स्टोरी जानते हैं आपके एरिया में कितने देर गुल रहने वाली है बिजली?

विज्ञापन

किन इलाकों में कितने बजे तक रहेगा पावर कट

जारी शेड्यूल के अनुसार पालम डिवीजन के सेक्टर-8 द्वारका में सुबह 11:06 से 12:36 बजे तक बिजली प्रभावित रहेगी. इसी तरह विजय एन्क्लेव, महावीर एन्क्लेव और राज नगर-2 के कुछ हिस्सों में 11 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच कटौती तय की गई है. टैगोर गार्डन डिवीजन के तहत पृथ्वी पार्क तिलक नगर और टैगोर गार्डन एक्सटेंशन के ब्लॉक AE इलाके में 11:06 से 1:06 बजे तक शटडाउन रहेगा. वहीं, निजामुद्दीन डिवीजन में सराय काले खां के गंगा विहार के ब्लॉक A और B में 11:06 से 12:06 बजे तक बिजली सप्लाई रोकी जाएगी. हौज खास डिवीजन में एशियन गेम्स विलेज, सिरी फोर्ट और आईआईटी दिल्ली हौज खास क्षेत्र में 11 बजे से 12 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी. साथ ही, मुंडका डिवीजन, उत्तम नगर, मोहन गार्डन डिवीजन के कई क्षेत्र, जनकपुरी के राजौरी गार्डन ब्लॉक और नांगलोई के क्षेत्र में भी बिजली कार्य के कारण सप्लाई बंद रहेगी. हमने नीचे इलाकों की लिस्ट और बिजली कितने बजे से कितने बजे तक गुल रहेगी इसकी लिस्ट अपलोड कर दी है.

विज्ञापन

आखिर क्यों की जाती है यह बिजली कटौती?

BSES के अनुसार यह कटौती किसी खराबी की वजह से नहीं, बल्कि बिजली नेटवर्क को बेहतर बनाने के लिए की जा रही है. कई जगह LT circuit network upgradation, new LTAB circuit laying, transformer civil work, transformer oil leakage repair, RMU maintenance और 11KV feeder preventive maintenance जैसे काम होंगे. इन कार्यों का मकसद यह है कि भविष्य में अचानक ट्रिपिंग, लो-वोल्टेज, ओवरलोड और फॉल्ट जैसी समस्याएं कम हों. गर्मियों में बिजली की मांग बहुत बढ़ जाती है, इसलिए पहले से रखरखाव करना जरूरी माना जाता है, ताकि आगे सप्लाई अधिक स्थिर और सुरक्षित बनी रहे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ