राजधानी दिल्ली में बीते कुछ दिनों से अलग-अलग इलाकों में बिजली कटौती हो रही है, जिसकी वजह बिजली लाइनों में जारी अपग्रेड का काम है. एक तरफ जहां दिल्ली का मौसम लगातार गर्म बना हुआ है और कई इलाकों में पानी की समस्या है इस बीच बिजली सप्लाई में कटौती मुश्किलों को और बढ़ा देती है. हालांकि, BSES द्वारा यह कार्य बेहद महत्वपूर्ण है, जो भविष्य में राजधानी की बिजली सप्लाई को बेहतर, मजबूत और बिना किसी परेशानी के सप्लाई देने में अहम साबित होगी. BSES द्वारा जारी किए गए आधिकारिक मेंटेनेंस शटडाउन शेड्यूल (Maintenance Shutdown Schedule for BRPL on 16-06-2026) के अनुसार, 16 जून 2026 को दिल्ली के कई बड़े रिहायशी इलाके जैसे द्वारका, छतरपुर, निजामुद्दीन समेत अन्य क्षेत्रों में तकनीकी सुधार और मरम्मत के काम की वजह से बिजली गुल रहने वाली है.
यह भी पढ़ें: Delhi Power Cut Alert: जनकपुरी, नांगलोई समेत कई इलाकों में 14 जून को घंटों बिजली रहेगी
इन इलाकों में कल गुल रहेगी बिजली
आधिकारिक मेंटेनेंस शटडाउन शेड्यूल के अनुसार, अगर आप इन क्षेत्रों में रहते हैं, तो अपने आवश्यक काम पहले ही निपटा लें. बता दें कि कल सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक छतरपुर के डॉ. आंबेडकर कॉलोनी और मुंडका डिवीजन के नांगलोई एक्सटेंशन व कामरुद्दीन नगर जैसे इलाकों में बिजली बंद रहेगी. वहीं, मोहन गार्डन के नवादा एक्सटेंशन और ओम विहार फेज 5 में सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे तक पावर कट रहेगा. इसके अलावा, खानपुर एक्सटेंशन (संगम विहार), निजामुद्दीन के सिद्धार्थ नगर (पॉकेट सी), और पालम व द्वारका सेक्टर 8 के कई ब्लॉकों में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे के बीच अलग-अलग समय पर बिजली कटौती की जाएगी. नांगलोई के उदय विहार 2 और अध्यापक नगर में भी सुबह 11:06 से दोपहर 02:06 बजे तक आपूर्ति ठप रहेगी.
यहां देखें लिस्ट:
क्यों जरूरी है यह शटडाउन?
भीषण गर्मी के इस दौर में बिजली का जाना परेशानी भरा जरूर है, लेकिन भविष्य में किसी बड़े बड़े हादसे या अघोषित पावर कट से बचने के लिए यह रखरखाव बेहद अनिवार्य है. बिजली विभाग द्वारा कल अलग-अलग डिवीजनों में ट्रांसफार्मर नेटवर्क अपग्रेडेशन (Transformer-Network Upgradation) और एलटी सर्किट नेटवर्क अपग्रेडेशन (LT Circuit-Network Upgradation) का काम किया जाना है. इसके साथ ही, कई फीडरों और आरएमयू का मेंटेनेंस भी शेड्यूल किया गया है ताकि ओवरलोडिंग की समस्या को दूर किया जा सके. तकनीकी तौर पर सिस्टम को मजबूत करने के लिए ही यह पूर्व-निर्धारित कटौती की जा रही है, ताकि उपभोक्ताओं को आने वाले दिनों में ट्रिपिंग की समस्या का सामना न करना पड़े.
यह भी पढ़ें: Delhi Power Cut Alert: द्वारका, पालम, हौज खास समेत कई इलाकों में 13 जून को रहेगा घंटों