Delhi Power Cut Alert: 12 जुलाई 2026 को दिल्ली के इन इलाकों में कटेगी बिजली, पहले ही कर लें तैयारी

Delhi Power Cut Alert: 12 जुलाई 2026 को जब दिल्ली के ज्यादातर लोग रविवार के दिन अपना वीकेंड एंजॉय कर रहे होंगे, वहीं देश की राजधानी के कुछ निवासियों का पॉवर कट का सामना करना पड़ेगा. हालांकि फ्यूचर की सप्लाई को देखते हुए ये मेंटनेंस का काम काफी जरूरी है.

Delhi Power Cut

Delhi Power Cut (AI Image)

मुख्य बिंदु

विज्ञापन
  • 12 जुलाई 2026 को दिल्ली के 3 डिविजीजन में बिजली कटेगी
  • तार बदलने और नेटवर्क अपग्रेडेशन जैसे कामों के लिए बिजली कटेगी
  • मुंडका, नांगलोई और जनकपुरी के कुछ इलाकों में शटडाउन किया जाएगा
  • बिजली कटने से पहले आप डेली लाइफ से जुड़ी अहम तैयारी कर लें

    Delhi Power Cut 12 July 2026: भारत की राजधानी दिल्ली में धूप और बारिश की आंख मिचौली के बीच कुछ रिहायशी इलाकों में बिजली की सप्लाई पर असर पड़ेगा. बीएसईएस ने जो ऑफिशियल मेंटेनेंस शटडाउन शेड्यूल जारी किया है उसके मुताबिक मुंडका, नांगलोई और जनकपुरी इलाके में तार बदलने और नेटवर्क अपग्रेडेशन के जैसे तकनीकी सुधार किए जाएंगे. यही वजह है कि कई इलाकों में 2 से 3 घंटे बिजली गायब रहेगी. इसलिए बेहतर है कि आप अपने इलाके का शेड्यूल चेक करें और इसकी तैयारी पहले ही शुरू कर दें.

इन इलाकों में घंटों रहेगा पावर कट

मुंडका डिवीजन में सुबह 11:07 बजे से दोपहर 12:37 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी. ये पॉवर कट नए एलटीएबी सर्किट बिछाने के काम के लिए जरूरी है और इससे मुंडका इलाके का वेस्ट केबिन ब्लॉक पर असर होगा. जनकपुरी डिवीजन में, एलटी एसीबी-एलटी के मेंटेनेंस की वजह से सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे के बीच बिजली सप्लाई रुकी रहेगी. इस शेड्यूल्ड मेंटेनेंस के टाइम जनकपुरी के पॉकेट D-1A में रहने वाले निवासियों पर असर पड़ने की संभावना है.

विज्ञापन

वहीं नांगलोई डिवीजन में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक लंबी बिजली कटौती तय की गई है. ये शटडाउन ट्रांसफॉर्मर नेटवर्क को अपग्रेड करने के लिए किया जा रहा है और इससे अफेक्ट होने वाले इलाकों में उद्योग नगर और मंगोलपुरी शामिल हैं. ये मेंटेनेंस एक्टिविटीज दिल्ली के बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और फ्यूचर में अचानक पॉवर कट होने की आशंकाओं को कम करने के रूटीन एफर्ट का हिस्सा हैं. प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों को अपनी टाइमिंग को लेकर अलर्ट रहने की जरूरत है और मेंटेनेंस का काम पूरा होने के बाद बिजली सप्लाई बहाल होने तक अपनी डेली लाइफ की एक्टिविटीज की प्लानिंग उसी हिसाब से करें.



12 जुलाई 2026: दिल्ली में शटडाउन का शेड्यूल

डिवीजनटाइमपावर कट की वजहप्रभावित इलाके
मुंडका सुबह 11:07 बजे – दोपहर 12:37 बजेनई LTAB सर्किट लाइन बिछाने का कार्यवेस्ट केबिन ब्लॉक, मुंडका
जनकपुरी सुबह 11:00 बजे – दोपहर 12:30 बजेLT ACB-LT मेंटेनेंस कार्यपॉकेट D-1A, जनकपुरी
नांगलोई सुबह 11:00 बजे – दोपहर 2:00 बजेट्रांसफॉर्मर नेटवर्क अपग्रेडेशनउद्योग नगर, मंगोलपुरी


क्यों किया जाता है प्लांड शटडाउन?

मानसून में अक्सर लोगों को उमस का सामना करना पड़ता है जिसके कारण शरीर से पसीना निकलना आम बात है, ऐसे में पावर कट होने किसी बड़ी परेशानी से कम नहीं है, लेकिन फ्यूचर में बिजली सप्लाई में किसी तरह की दिक्कत न आए इसलिए बीएसईएस कंपनी के अधिकारी नेटवर्क अपग्रेडेशन और मेंटनेंस के कामों के लिए ऐसा कदम उठाते हैं. किसी ट्रांसफॉर्मर्स पर लोड बढ़ जाता है, या वो काफी पुराने हो जाते हैं, ऐसे में इसे भी बदलना जरूरी होते जाते हैं ताकी जानलेवा हादसे पेश न आएं.

विज्ञापन

बिजली कटने से पहले जरूर कर ले ये काम

जब घंटों बिजली कटी रहेगी ऐसे में डेली लाइफ की नॉर्मल एक्टिविटीज पर असर पड़ना लाजमी है, बेहतर है कि आप कुछ जरूरी कामों को एक दिन पहले या बिजली कटने से कुछ घंटे पहले ही पूरे कर लें, वरना बाद में परेशानी पेश आ सकती है. आप सबसे पहले पानी की टंकी फुल कर लें, घर में मौजूद सभी मैले कपड़े शनिवार शाम तक ही धो लें. इसके अलावा अपने मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट और इंवर्टर पूरी तरह चार्ज कर लें.



बिजली वापस आते ही क्या न करें?

जब शेड्यूल शटडाउन के बाद जब बिजली वापस आती है, तब अक्सर हम कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिससे जान का खतरा पैदा हो सकती है. हेवी गैजेट्स में गीजर, एसी, इंडक्शन और मोटर जैसी चीजें चालू न करें, क्योंकि इससे तुरंत लोड काफी ज्यादा बढ़ जाता है और आज भी लग सकती है. साथ ही गीजर और मोटर पहले से चालू करके न रखें आप शुरुआत हल्के बिजली के गैजेट्स से करें.

विज्ञापन

निष्कर्ष

हमेशा की तरह दिल्ली के बिजली कंपनी बीएसईएस ने शेड्यूल मेंटनेंस को लेकर अपना नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. मुंडका, नांगलोई और जनकपुरी डिवीजन में शेड्यूल्ड पावर कट होगा. ऐसा मेंटनेंस वर्क के लिए किया जा रहा है. इसलिए जरूरी है कि आप बिजली से जुड़ा अपना सभी काम पहले ही निपटा लें और मोबाइल-लैपटॉप जैसे गैजेट्स पहले ही चार्ज कर लें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ