राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण से निपटने के लिए सरकार ने सख्त रुख अपना लिया है. केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक में दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा शामिल हुए. बैठक के बाद पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने साफ किया कि दिल्ली में प्रदूषण रोकने के लिए ‘नो पीयूसीसी, नो फ्यूल’ (No PUCC, No Fuel) नीति को अब और ज्यादा सख्ती से लागू किया जाएगा. यानी वैध प्रदूषण प्रमाण पत्र (PUCC) न होने पर गाड़ियों में पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा.
यह भी पढ़ें : WFH, ऑफिस टाइमिंग चेंज, कंस्ट्रक्शन पर रोक… प्रदूषण पर काबू के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला
हर 15 दिन में सड़कों की होगी डीप क्लीनिंग
सड़कों से उड़ने वाली धूल को खत्म करने के लिए सरकार ने हर 15 दिन में ‘डीप क्लीनिंग’ कराने की योजना बनाई है. इसके लिए हर गाड़ी में चार सदस्यों की विशेष टीम तैनात होगी, जिसमें दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) और एमसीडी (MCD) के प्रतिनिधि शामिल रहेंगे. साथ ही दिल्ली पुलिस के साथ भी तालमेल बिठाया गया है.
धूल रोकने के लिए सड़कों के किनारों पर जनभागीदारी अभियान के जरिए हरियाली और ‘ब्राउन पैच’ विकसित किए जाएंगे, जिससे उड़ने वाली मिट्टी को रोका जा सके.
ठंड से बचाव के लिए बनेंगे ‘हीटिंग स्पॉट्स’
सर्दियों में खुले में कचरा और आग जलाने से रोकने के लिए ‘जीरो बर्निंग’ पहल के तहत इस बार खास ‘हीटिंग स्पॉट्स’ और अस्थायी रैन बसेरे बनाए जाएंगे. इनमें ठंड से बचाव के पुख्ता इंतजाम होंगे, ताकि लोग खुले में अलाव या कचरा न जलाएं.
150 नई इलेक्ट्रिक बसें और हॉटस्पॉट्स पर निगरानी
सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली में चल रहीं 588 इलेक्ट्रिक बसों के बेड़े में जल्द ही 150 और नई बसें जोड़ी जाएंगी. मंत्री सिरसा ने बताया कि पहचाने गए 62 प्रदूषण हॉटस्पॉट्स में से 42 पर हालात काबू में आ चुके हैं. बाकी 20 हॉटस्पॉट्स के 3 किलोमीटर के दायरे में आने वाले श्मशान घाट, कूड़े के डंपिंग यार्ड और कंस्ट्रक्शन साइट्स की समीक्षा के लिए वह खुद सभी 11 जिलाधिकारियों (DM) के दफ्तरों का दौरा कर रहे हैं.
संबंधित खबरें
ग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
3 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
5 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
14 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
16 hrs agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
18 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
21 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
22 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
22 hrs agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
1 day ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines