सर्दियों का मौसम अभी शुरू नहीं हुआ है, लेकिन प्रदूषण और स्मॉग पर रोक लगाने के लिए दिल्ली सरकार एक्शन मोड में आ गई है. आज दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने एक फैसला लेकर आदेश जारी कर दिया है. सरकारी आदेश के अनुसार, 1 नवंबर 2026 से 31 जनवरी 2027 तक दिल्ली में वे भी गतिविधियां और निर्माण कार्य प्रतिबंधित रहेंगे, जो धूल मिट्टी पैदा करती हैं. इन पर एक नवंबर से आशिंक रोक रहेगी और 10 दिसंबर 2026 से 20 जनवरी 2027 तक पूर्ण प्रतिबंध रहेगा.
पार्किंग फीस डबल करने का आदेश भी जारी
दिल्ली सरकार ने एक बैठक करके आज अहम फैसले लिए. बैठक में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, CM रेखा गुप्ता दिल्ली पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और PWD मंत्री प्रवेश वर्मा मौजूद रहे. फैसला लिया गया है कि दिल्ली में निजी वाहनों के उपयोग को काम करने के लिए ऑथराइज्ड पार्किंग प्लेस पर पार्किंग फीस डबल की जाएगी, जो 1 नवंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक लागू रहेगी. लेकिन विशेष बात यह है कि नियम दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) के पार्किंग प्लेस पर लागू नहीं होगा.
नवंबर में स्टाफ को वर्क फ्रॉम होम पर भेजेंगे
बैठक में फैसला लिया गया है कि सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों में 50 प्रतिशत कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे. 1 नवंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक दफ्तरों के समय में भी बदलाव किया जाएगा. MCD के तहत काम करने वाले दफ्तर सुबह 8:30 बजे से शाम 5 बजे तक खुले रहेंगे. GNCTD के तहत काम करने वाले दफ्तर सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक खुलेंगे. सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों में 50 प्रतिशत स्टाफ वर्क फ्रॉम होम करनेगा. यह व्यवस्था भी 1 नवंबर से 28 फरवरी तक लागू रहेगी.
दिल्ली में DURGA E-Auto Scheme को मंजूरी, जानें कौन है कर सकता है अप्लाई और सभी जरूरी नियम
पॉल्यूशन हॉटस्पॉट को गोद लेंगे MP-MLA
दिल्ली सरकार पॉल्यूशन हॉटस्पॉट पॉइंट आउट करके उनकी जिम्मेदारी जनप्रतिनिधियों को सौंपी जाएगी. दिल्ली के सभी 500 ANPR कैमरों से पेट्रोल पंपों पर जागरुकता और जांच अभियान चलाया जाएगा. जो पेट्रोल पंप नियमों का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. नवंबर में प्रदूषण जांच केंद्रों की निगरानी होगी. पॉल्यूशन और ट्रैफिक जाम वाले 62 स्थानों को सांसद, विधायक और पार्षद गोद लेंगे. अधिकारियों और पुलिस के साथ हर सप्ताह मौके पर जाकर निरीक्षण करेंगे. गारबेज मैनेजमेंट और सड़क की सफाई के काम की निगरानी बढ़ाई जाएगी और नियमों के पालन को लेकर सख्ती बरती जाएगी.
संबंधित खबरें
हिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
3 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
4 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
9 hrs agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
11 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
11 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
13 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
13 hrs agoदिल्ली में हवा हुई ‘खराब’, अब WhatsApp ग्रुप से प्रदूषण कंट्रोल करेगी पुलिस
15 hrs agoयमुना पुनरुद्धार के लिए दिल्ली में 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाएं
15 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines