Delhi Police Traffoc Advisory: दिल्ली वालों के लिए आज ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। ट्रैफिक पुलिस ने अपील की है कि आज घर से निकलने से पहले लोग ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ें। 4 घंटों के लिए 5 रूट आज बंद रहेंगे। ऐसे में लोगों को आने जाने में परेशानी का सामान करना पड़ सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने अपने X हैंडल पर नोटिफिकेशन ट्वीट करके बंद रहने वाले रास्तों की जानकारी दी है।
नोटिफिकेशन में कहा गया है कि आज दिल्ली में रहने वाले लोग इन रास्तों पर जाने से बचे। भारी जाम का सामना करना पड़ सकता है। आज स्पेशल ट्रैफिक अरेंजमेंट रहेंगे। इसके चलते सड़कों और जंक्शन पर गाड़ियों की आवाजाही को कंट्रोल किया जाएगा तो अगर आज जाम में नहीं फंसना चाहते तो ट्रैफिक पुलिस का नोटिफिकेशन पढ़ लें।
यह भी पढ़ें:Monsoon 2024: इंतजार खत्म, मानसून आया; IMD ने जारी किया यलो अलर्ट, जानें क्या कहता है ताजा अपडेट?
आज दिल्ली में बंद रहेंगे ये रास्ते
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार, आज दिल्ली की 5 सड़कें शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक बंद रहेंगी। खानपुर से कर्णी सिंह शूटिंग रेंज तक जाने वाली महरौली-बदरपुर रोड बंद रहेगी। संपूर्ण अलकनंदा रोड और इंद्रमोहन भारद्वाज मार्ग भी क्लोज रहेगा। सावित्री फ्लाईओवर से चिराग दिल्ली तक जाने वाली बाहरी रिंग रोड ब्लॉक रहेगी। हमदर्द से तारा टी-प्वाइंट तक जाने वाला रविदास मार्ग बंद रहेगा।
DDA पार्क संगम विहार के आस-पास बनी सड़कों पर भी आज आवाजाही बाधित रहेगी। पुलिस ने अपील की है कि आज लोग इन रास्तों से बचने की कोशिश करें। सफर करने के लिए मेट्रो का इस्तेमाल करें। अगर इन सड़कों से गुजरना इमरजेंसी है या ज्यादा जरूरी है तो अपने समय को बैलेंस करके चलें। पुलिस को उनका काम काम करने में सहयोग करें।
यह भी पढ़ें:IPhone फॉर्मेट किया, CCTV से भी छेड़छाड़…Swati Maliwal केस के आरोपी विभव के रिमांड पेपर में जानें क्या लिखा?
क्यों बंद रहेंगी ये पांचों सड़कें?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस एडमिशन टेस्ट है। पहले सेशन के एंट्रेंस एग्जाम 21 मई से 26 मई 2024 तक चलेंगे। दूसरे सेशन के एग्जाम 22 जून से 26 जून तक होंगे। एंट्रेंस एग्जाम के आधार पर पिलानी, हैदराबाद और गोवा स्थित बिड़ला इंस्टीट्यूट के संस्थानों में इंजीनियरिंग कोर्स में दाखिला मिलता है।
यह भी पढ़ें:रामदेव अब सोन पापड़ी के टेस्ट में भी ‘फेल’! पतंजलि के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
39 mins agoदिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
3 hrs agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
13 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
14 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
16 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
19 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
19 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
21 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
22 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines