Delhi News: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को एक बड़ी कामयाबी हांसिल हुई है. पिछले 8 साल से फरार चल रहे 1 लाख रुपये के इनामी हत्यारे को टीम ने भारत-नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गए आरोपी ने साल 2017 में अपनी नाबालिग गर्लफ्रेंड की बेरहमी से हत्या कर दी थी और इसके बाद नेपाल भाग गया था. दिल्ली क्राइम ब्रांच लगातार उसकी तलाश में लगी थी.
2017 में न्यू अशोक नगर में हुई थी हत्या
दिल्ली के न्यू अशोक नगर से साल 2017 से एक दिल दहला देने वाला केस सामने आया था. आरोपी अर्जुन कुमार उर्फ भोला ने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए दबाव डाला. इस पर उसकी दोस्त ने शादी करने से इंकार कर दिया था. शादी से इंकार करने पर आरोपी ने आपा खो दिया था और अपनी दोस्त की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली और उसकी तलाश शुरू कर दी थी.
यह भी पढ़ें- दिल्ली के ताज पैलेस को बम से उड़ाने की धमकी, खुफिया एजेंसियां अलर्ट
नेपाल जेल से हुआ था फरार, पुलिस ने दबोचा
बताया गया है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अर्जुन कुमार उर्फ भोला नेपाल फरार हो गया था. आरोप है कि नेपाल में भी आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक महिला की हत्या की घटना को अंजाम दे दिया था. जिसके बाद वह हत्या के आरोप में जेल चला गया था. नेपाल में आरोपी अर्जुन को 25 साल की सजा हुई थी. पिछले दिनों नेपाल में हुए प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने नेपाल की जेल भी तोड़ दी थी. जिसके बाद आरोपी नेपाल की जेल से भाग निकला और नेपाल बॉर्डर पर पहुंचा था. दिल्ली क्राइम ब्रांच टीम ने एक सूचना के आधार पर बिहार के रक्सौल बॉर्डर पर दबिश दी और आरोपी को दबोच लिया है. आरोपी पर दिल्ली पुलिस ने 1 लाख रुपये का इनाम रखा था. गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब उसे अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई करेगी.
यह भी पढ़ें- प्रेशर कुकर से वार, हत्या के बाद नहाए हमलावर… हैदराबाद की सन्न कर देने वाली वारदात में पुलिस को मिली सफलता
संबंधित खबरें
दिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
2 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
3 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
4 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
4 hrs agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
5 hrs agoLIVE: 'CJP ने कानून का पालन नहीं किया...', दिल्ली पुलिस का बड़ा आरोप
13 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
21 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
21 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
21 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines