News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Hyderabad News: हैदराबाद पुलिस ने साइबराबाद स्थित एक 50 वर्षीय महिला की 3 दिनों पहले हुई हत्या और लाखों रुपये का सोना लूटने के मामले मे पुलिस ने 2 संदिग्ध दो लोगों को झारखंड से हिरासत में लिया है. जिसके बाद पुलिस की एक विशेष टीम दोनों को लेकर आगे की जांच के लिए वापस ला रही है. मृतका पर हमलावरों ने पहले प्रेशर कुकर से वार किया. उसके बाद चाकू और कैंची से उसका गला रेत दिया था। इसके बाद संदिग्धों ने उसके घर से लूटपाट की और भागने से पहले उनके शौचालय में नहाए भी.
हैदराबाद पुलिस ने साइबराबाद में रहने वाली 50 वर्षीय रेणु अग्रवाल की 3 दिनों पहले उनके अपार्टमेंट में उनके पति को फ्लैट में मृत मिली थी. घटना के दौरान उनके पति और बेटा अपने काम पर गए हुए थे. शाम को वापस लौटे तो घर का मेन दरवाजा बंद पाकर, एक प्लंबर की मदद से बालकनी से फ्लैट में अंदर गए थे. जहां रेणु अग्रवाल को मृत मिली थी. पुलिस के अनुसार, मृतका के हाथ-पैर बंधे हुए थे और उसे प्रेसर कुकर से पीटा गया था. इसके बाद हमलावरों ने चाकू और कैंची से उसका गला रेत दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. बताया गया है कि हमलावर उनके घर से लगभग 40 ग्राम सोना और एक लाख रुपये नकद लूटकर फरार हो गए थे.
यह भी पढ़ें- हैदराबाद में मिलावटी शराब पीने से 15 लोगों की तबियत खराब, अस्पताल में मिलने पहुंचे आबकारी मंत्री
मामले की जांच कर रही पुलिस टीम ने सीसीटीवी की जांच की तो उसमें दो घरेलू सहायक सीसीटीवी कैमरे में 13वीं मंजिल पर जाते हुए और निकलते हुए दिखाई दे रहें हैं. जिनमें से एक घरेलू सहायक मृतका के घर पर काम करता है और झारखंड का रहने वाला है. बताया गया है कि 10 दिनों पहले ही उसे काम पर रखा गया था. इसके अलावा दूसरा घरेलू सहायक भी पड़ोसी के घर पर काम करता है. फिलहाल पुलिस टीम ने दोनों को हिरासत में ले लिया है और जांच के लिए वापस लेकर लौट रही है.
यह भी पढ़ें- डबल मर्डर से दहली दिल्ली, दामाद ने घरेलू विवाद के चलते मां-बेटी की चाकू से मारकर की हत्या
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।