Delhi Tilak Nagar Firing Case : तिलक नगर फायरिंग मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस की टीम ने मुठभेड़ में एक शूटर को मार गिराया। इस शूटर पर तिलक नगर में अंधाधुंध फायरिंग करने का आरोप है, जिसमें कई लोग जख्मी हो गए थे। इस एनकाउंटर का एक वीडियो भी सामने आया है।
शाहबाद डेयरी थाना इलाके के रोहिणी सेक्टर 29 में देर रात दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और शूटरों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान दोनों ओर से जमकर फायरिंग हुई, जिसमें पुलिस ने शूटर अजय गोली को ढेर कर दिया। यह शूटर हिमांशु भाऊ गिरोह से जुड़ा था। इसके एक साथी को क्राइम ब्रांच ने कलकत्ता एयरपोर्ट से पकड़ा था।
यह भी पढ़ें : फेक कॉल या आतंकी धमकी! दिल्ली-NCR के स्कूलों में बम की खबर पर आया नया अपडेट
मुठभेड़ का सामने आया वीडियो
पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में बदमाश अजय को कई गोली लगी। इस पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला अजय दिल्ली पुलिस का वांछित था और उसने 6 मई को तिलक नगर में गोलीबारी की थी। मुठभेड़ को लेकर सामने आए वीडियो में गाड़ियों के शीशे टूटे नजर आ रहे हैं। पुलिस आसपास के इलाकों को सर्च अभियान चला रही है।
सूचना के आधार पर स्पेशल सेल ने शूटर को किया ढेर
स्पेशल सेल को 16 मई को सूचना मिली थी कि शूटर अजय उर्फ गोली बाहरी दिल्ली के गांव खेड़ा खुर्द आने वाला है। इस पर टीम ने रात करीब 11.30 बजे आरोपी को घेर लिया। पुलिस ने पहले उसे रुकने और सरेंडर करने कहा, लेकिन आरोपी ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की और शूटर अजय गोली को मार गिराया। उसके पास से दो पिस्टल और कारतूस बरामद हुई।
हिमांशु भाऊ गिरोह के लिए काम करता था अजय गोली
देश से भागकर पुर्तगाल में बैठे हिमांशु भाऊ के लिए अजय गोली काम करता था। वह हिंमाशु भाऊ गिरोह का शूटर था और उसने ही तिलक नगर के कार शोरूम में गोलियां चलाई थीं। इस घटना में उसके साथ दो और शूटर भी थे। तिलक नगर गोलीबारी मामले में किसी की जान तो नहीं गई थी, लेकिन शोरूम में लगे कांच टूटने से कुछ लोग जख्मी हो गए थे।
यह भी पढ़ें : दिल्ली के स्कूल में बम की धमकी फिर मिली, कमिश्नर को भेजी ईमेल, लिखा- जो करना करो, ब्लास्ट होगा
जानें क्या है मामला
तिलक नगर फायरिंग मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पहले ही हरियाणा के शूटर सन्नी गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि भाजपा नेता विकास त्यागी अपने बेटे के जन्मदिन पर गिफ्ट लेने के लिए तिलक नगर के कार शोरूम में आए थे। इस दौरान बाइक सवार शूटरों ने शोरूम पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
16 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
16 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
21 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
1 day agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
1 day agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 day agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
2 days agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines