Delhi Police Cyber Cell News: कई बड़े और मुश्किल आपराधिक मामलों को सुलझाने वाली दिल्ली पुलिस साइबर सेल अब ठगों के निशाने पर है। ताजा मामले के अनुसार, शातिर ठग अब दिल्ली पुलिस साइबर सेल के डीसीपी के नाम से लोगों को नोटिस भेजे रहे हैं। दरअसल, एक नोटिस लोगों को और कई सरकारी महकमों को भेजा जा रहा है। इसमें डीसीपी साइबर सेल का हवाला देकर बाल अपराध को लेकर बढ़ी हुई सजा का प्रावधान बताया गया है।
इसको लेकर दिल्ली पुलिस का कहना है कि उनकी तरफ से ऐसा कोई नोटिस जारी ही नहीं किया गया है। दिल्ली पुलिस के डीसीपी के नाम से हुए इस फर्जी ईमेल के सामने आने से महकमे में हड़कंप मच गया है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने तुरंत एफआइआर दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
उधर, पुलिस का कहना है कि कई सरकारी महकमों के ईमेल आईडी सहित कई प्राइवेट लोगों को ईमेल भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक, पब्लिक डोमेन में मौजूद कई ईमेल आईडी पर एक ईमेल भेजा जा रहा है और इसमें कोई कॉन्टैक्ट नंबर नहीं लिखा है।
इस ईमेल के जरिए सामने वाले को ट्रैप में फंसाने की कोशिश है और अगर वह ट्रैप में फंसा तो उसे इसी ईमेल पर रिप्लाई करना होगा। पुलिस का कहना है कि अभी यह कहना मुश्किल है कि कितने लोगों से ठगी हो चुकी है। पुलिस दीक्षांत समारोह के नाम पर ईमेल भेजा गया है।
दिल्ली पुलिस का फर्जी लोगो लगाकर कई सरकारी विभागों के अफसरों को भी यह ईमेल किया गया है, जिसमें खासतौर पर कस्टमर को निशाना बनाया गया है। ईमेल का संज्ञान लेने के बाद दिल्ली पुलिस IFSO के डीसीपी प्रशांत गौतम ने एक बयान जारी कर सफाई दी है कि ऐसा कोई नोटिस उनकी तरफ से जारी नहीं किया गया है।
उधर, ईमेल में लिखा गया है कि न्यायालय के फैसले पर आपकी प्रतिक्रिया का अनुरोध करता है। ईमेल में एक अटैचमेंट भी है, जिसमें यह बताने कि कोशिश की गई है कि पुलिस दीक्षांत समारोह वाला ईमेल दरअसल एक समन है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 hr agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
2 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
7 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
17 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
21 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
21 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
23 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
1 day agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines