दिल्ली पुलिस को मिली सफलता, 2 तस्कर गिरफ्तार; दिल्ली-NCR और पंजाब तक फैला जाल

दिल्ली पुलिस की इंटर स्टेट सेल ने नशा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय नारको सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। पढ़ें दिल्ली से पूरा मामला राहुल प्रकाश की रिपोर्ट में…

delhi police crime branch news
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति और नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय नारको सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए 1.5 किलोग्राम अल्प्राजोलम और 606 ग्राम हेरोइन जब्त की है, जिसकी कुल कीमत 1.55 करोड़ से ज्यादा है। इस कार्रवाई में दो मुख्य ड्रग तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। इनका कारोबार बरेली और रामपुर से दिल्ली-एनसीआर और पंजाब तक फैला हुआ था।

Advertisment

क्राइम ब्रांच को मिला ये सामान

दिल्ली पुलिस को अल्प्राजोलम-हेरोइन मिली है। दरअसल 28 जून 2025 को क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि महेंद्र पाल नामक एक कुख्यात ड्रग तस्कर गाजीपुर, दिल्ली में हरिजन बस्ती के पास ड्रग्स की एक बड़ी खेप पहुंचाने वाला है। इंस्पेक्टर मनमीत मलिक के नेतृत्व में एक टीम ने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

आगे की जांच और दूसरी गिरफ्तारी

आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वह हेरोइन की क्षमता बढ़ाने के लिए अल्प्राजोलम का इस्तेमाल करता था। इसके अलावा वह अल्प्राजोलम रामपुर से और हेरोइन बरेली से लाकर दिल्ली और पंजाब में सप्लाई करता था। मिली जानकारी के आधार पर हेरोइन के सप्लायर नत्थू खान को फरीदपुर, बरेली से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से भी 310 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस अन्य लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। 

इसके अलावा गिरफ्तार लोगों से कड़ाई से पूछताछ चल रही है। ताकि पता चल सके दिल्ली-एनसीआर और पंजाब में और कहां-कहां तक जाल फैला हुआ है। इस गिरोह के साथ कौन-कौन लोग शामिल हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ