Delhi Police attacked during raid in Wazirpur: दिल्ली के वजीरपुर इलाके में छापेमारी के दौरान एक कांस्टेबल की छाती पर चाकू से हमला कर दिया। जिसे गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि जब उन्हें जानकारी मिली कि अजय कुमार नाम का एक शख्स अपने साथियों के साथ अपराध को अंजाम देने की योजना बना रहा था। जिसके बाद जब पुलिस उसके ठिकाने पर पहुंची तो इस दौरान उसने कांस्टेबल की छाती पर चाकू से वार कर दिया। पुलिस ने इस मामले में उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मुख्य आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
आरोपी अपराध को अंजाम देने की बना रहे थे योजना
पुलिस ने जानकारी दी कि शुक्रवार देर रात भूपेंदर नाम के कांस्टेबल की छाती और हाथ पर चाकू से वार किया गया और उसे शालीमार बाग के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पश्चिम) जितेंद्र मीना ने कहा कि भूपेंदर आदर्श नगर पुलिस स्टेशन से संचालित एक क्रैक टीम का हिस्सा था। डीसीपी ने कहा कि एक मुखबिर ने बताया था कि अजय कुमार के खिलाफ स्नैचिंग और डकैती के कई मामले दर्ज हैं। वह अपने साथियों के साथ एक अपराध को अंजाम देने की योजना बना रहा था।
ये भी पढ़ें: दिल्ली के मालवीय नगर में बंद फ्लैट में मिली महिला की सड़ी-गली लाश, बदबू आने पर मकान मालिक ने बुलाई पुलिस
एक आरोपी पकड़ गया
पुलिस ने आगे बताया कि जब टीम वजीरपुर में उसके ठिकाने पर पहुंची तो मुख्य आरोपी और उसका सहयोगी आकाश ड्रग्स ले रहे थे। पुलिस टीम को देखकर दोनों ने भागने की कोशिश की। जब भूपेंदर ने उनका पीछा किया, तो कुमार ने चाकू निकाला और कांस्टेबल पर हमला कर दिया। कुमार भागने में सफल रहा, लेकिन उसके साथी को अन्य पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया। डीसीपी ने कहा कि हत्या के प्रयास और एक लोक सेवक पर हमले का मामला आदर्श नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था और कुमार की तलाश शुरू कर दी गई है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस को मिली IGI एयरपोर्ट और पहाड़गंज में बम धमाके की धमकी
संबंधित खबरें
1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
3 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
7 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
12 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
13 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
23 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 day agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines