दिल्ली के मालवीय नगर में बंद फ्लैट में मिली महिला की सड़ी-गली लाश, बदबू आने पर मकान मालिक ने बुलाई पुलिस

Woman Decomposed body found in closed flat: दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक फ्लैट के अंदर 30 वर्षीय एक महिला का क्षत-विक्षत हालत में शव मिला है।

दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की छाती पर चाकू से हमला, रेड मारने गई थी पुलिस की टीम, मुख्य आरोपी फरार

Woman Decomposed body found in closed flat: दक्षिणी दिल्ली में एक फ्लैट के अंदर से 30 वर्षीय महिला की क्षत-विक्षत लाश मिलने के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना मालवीय नगर के खिड़की एक्सटेंशन इलाके की है। मृतक की पहचान सानिया राय के रूप में की गई है। अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस को शाम 7:30 बजे मकान मालिक के द्वारा एक पीसीआर कॉल मिली, जिसने अपार्टमेंट से दुर्गंध आने की सूचना दी थी।

फ्लैट कई दिनों से बंद था

मिली जानकारी के मुताबिक, मालवीय नगर थाने में शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे एक पीसीआर कॉल आई। फोन करने वाले ने बताया कि वह J-4/21 खिड़की एक्सटेंशन से बोल रहा है। उसने 30-32 वर्ष की युवती को किराये पर फ्लैट दिया था लेकिन, कुछ दिनों से वो दिखाई नहीं दे रही थी तो हमें लगा कि वह कहीं गई होगी, लेकिन अभी जिस फ्लैट में वह रहती है उससे दुर्गंध आ रही है और गेट भी अंदर से बंद है।

सड़ी-गली हालत में मिली लाश

इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 8 दिसंबर को दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक फ्लैट के अंदर 30 वर्षीय एक महिला का शव मिला था। शव क्षत-विक्षत हालत में था और घर का दरवाजा भी अंदर से बंद था। शव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ होगा कि मौत कैसे हुई है।

शरीर पर चोट के निशान नहीं

वहीं, इस दौरान प्रारंभिक जांच से पता चला कि महिला जुलाई 2022 से इस अपार्टमेंट में रह रही थी। शरीर पर कोई बाहरी चोट दिखाई नहीं दे रही थी, लेकिन सड़न की वजह से मौत का कारण तुरंत पता नहीं चल सका। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ