Delhi Police Arrested Javed Meerpuria: एक लाख का इनाम रखा हुआ था पुलिस ने, जैसे ही दुबई की फ्लाइट से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा और चेक आउट करने लगता तो दिल्ली पुलिस ने दबोच लिया। उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी हुआ था। जैसे ही गाजियाबाद पुलिस को उसकी गिरफ्तारी की खबर मिली, एक टीम दिल्ली पहुंची और जावेद को ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले गई। उससे पूछताछ की जा रही है। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर अब्दुर रहमान सिद्दीकी ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि नंदग्राम थाने में जावेद मीरपुरिया के खिलाफ केस दर्ज है, इसी केस में उसको गाजियाबाद पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया है। मीरपुरिया की पुलिस को काफी समय से तलाश थी, लेकिनप वह चकमा देकर फरार हो जाता था।
यह भी पढ़ें:UP में एक महीने की बेटी की बलि; जानें कहां और क्यों अंजाम दी गई वारदात?
क्यों दबोचा गया जावेद को?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जावेद पर मोबाइल टावर की रेडियो रिसीवर RR यूनिट चुराने का आरोप है। वह भारत से यूनिट की चोरी करके अन्य देशों में बेच देता था और बदले में लाखों रुपये वसूलता था। जावेद दिल्ली के मुस्तफाबाद का रहने वाला है। वह कबाड़ बेचने का काम करता था, लेकिन ज्यादा पैसे कमाने के लालच में उसने एक गिरोह बना लिया। गिरोह ने मोबाइल टावर की यूनिट चुराने का काम शुरू कर दिया। यूनिट चुराकर जावेद उन्हें विदेश ले जाता था। जब पुलिस को जावेद की इस हरकत का सुराग मिला तो वह दुबई भाग गया। वहां से अपने गिरोह का संचालन करने लगा। गाजियाबाद पुलिस ने उस पर एक लाख का इनाम घोषत कर दिया। साथ ही उसका लुकआउट नोटिस भी जारी कर दिया। इसी लुकआउट नोटिस के आधार पर उसे दबोचा गया।
यह भी पढ़ें:बिहार में टूटी पटरी से गुजरी ट्रेन; वैशाली एक्सप्रेस के ड्राइवर ने कैसे बचाई 500 से ज्यादा यात्रियों की जान?
गिरोह के 20 सदस्य गिरफ्तार
इंस्पेक्टर अब्दुर रहमान सिद्दीकी ने बताया कि जावेद के गिरोह में उसके फैमिली मेंबर्स, रिश्तेदार, दोस्त भी शामिल थे। सभी मिलकर साजिश रचने के बाद रेकी करके वारदात अंजाम देते थे। पुलिस ने जावेद के गिरोह पर शिकंजा कसते हुए जब गिरोह के मेंबर्स को गिरफ्तार करना शुरू किया तो पूछताछ में जावेद का नाम सामने आया। जावेद ही गिरोह का मास्टरमाइंड निकला। पुलिस ने जावेद के गिरोह के करीब 20 सदस्यों को दबोचा, लेकिन जावेद देश छोड़कर चला गया। इसलिए पुलिस ने उस पर इनाम रखा। लुकआउट नोटिस जारी किया, जिसके आधार पर उसे एयरपोर्ट पर रोककर गिरफ्तार कर लिया गया।
यह भी पढ़ें:‘मैं नहीं मारता तो वो मेरे टुकड़े कर देती’; महालक्ष्मी मर्डर केस में आरोपी के रौंगटे खड़े करने वाले खुलासे
संबंधित खबरें
दिल्ली-नोएडा समेत NCR में बिगड़ा मौसम, दिन में छाया अंधेरा; IMD का अलर्ट
1 hr agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
18 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
19 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
1 day agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
1 day agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
1 day agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 day agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines