खबर की मुख्य बातें:
- दिल्ली में 4 अक्टूबर 2026 से सरकारी बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ अनिवार्य कर दिया गया है.
- दिल्ली सरकार ने पेपर-बेस्ड पिंक टिकट का उपयोग बंद कर दिया है, और यह नियम एसी और नॉन-एसी डीटीसी तथा क्लस्टर बसों दोनों पर लागू होगा.
- यह स्मार्ट कार्ड सिर्फ दिल्ली की निवासी महिलाओं और ट्रांसजेंडर को मिलेगा, जिनके पास दिल्ली का आधार कार्ड हो और वह मोबाइल नंबर से लिंक हो.
- पहला कार्ड मुफ्त बनेगा, लेकिन खो जाने पर दोबारा बनवाने के लिए तय शुल्क लगेगा.
Pink Saheli Smart Card: देश की राजधानी दिल्ली में 4 अक्टूबर 2026 से सभी सरकारी बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर करने को लेकर बड़ा बदलाव लागू कर दिया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, बसों में अब सफर करने के लिए महिलाओं को अब ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ साथ रखना ही होगा, क्योंकि दिल्ली सरकार ने पेपर-बेस्ड पिंक टिकट का इस्तेमाल अब बंद कर दिया है. बता दें कि ये नियम सिर्फ एसी बसी में नहीं बल्कि नॉन-एसी डीटीसी और क्लस्टर बसों दोनों पर लागू होगा.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में आज से बंद हुआ पिंक टिकट, अब बसों में कैसे फ्री ट्रैवल कर सकेंगी महिलाएं?
पहले से कैसे अलग अब सफर
दिल्ली की बसों में जब तक पिंक टिकट था, तब तक दिल्ली समेत आसपास की क्षेत्रों में रहने वाली महिलाएं जो दिल्ली में बसों की मदद ले सफर कर पाती थी, वह बिना किराया दिए फ्री बस का फायदा उठा पाती थी. उन्हें सिर्फ बस कंडक्टर से पिंक टिकट लेना होता था, फिर वह अपने गंतव्य आराम से पहुंच पाती थी. लेकिन अब जब पिंक टिकट बंद हो गया है, तो महिलाओं के लिए ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ बनाना अनिवार्य होगा और ये सिर्फ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा, जो दिल्ली की होने के साथ-साथ कार्ड से जुड़ी सरकारी शर्तों पर खरी उतरेंगी. वरना उन्हें बस में सफर करने के लिए पूरा किराया देना होगा.
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए क्या है जरूरी शर्तें?
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए कुछ जरूरी शर्तों को पूरा करना जरूरी है, तभी जाकर महिलाएं और ट्रांसजेंडर फ्री में यात्रा कर सकेंगी. नियमों के अनुसार;
- पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए महिला और ट्रांसजेंडर का दिल्ली का निवासी होना जरूरी है.
- पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए दिल्ली का आधार कार्ड होना चाहिए और आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक होना जरूरी है.
- जो महिलाएं इन शर्तों को पूरा नहीं कर रही होंगी, उन्हें कार्ड नहीं मिलेगा और साथ ही, उन्हें पूरा किराया देकर ही सफर करना होगा.
स्मार्ट कार्ड को लेकर ये बातें भी जानें
- इस कार्ड का इस्तेमाल दिल्ली मेट्रो और आरआरटीएस में यात्रा के लिए भी किया जा सकता है, लेकिन फ्री यात्रा का लाभ सिर्फ डीटीसी और क्लस्टर बस सेवाओं पर ही उपलब्ध है रहेगा.
- बता दें कि पहला कार्ड फ्री में बनेगा, लेकिन अगर कार्ड खो जाता है, तो दोबारा बनाने के लिए 59 रुपये शुल्क देना होगा.
- कार्ड की वैधता जारी होने की तारीख से 5 साल तक ही रहेगी.
कहां बनवा सकते हैं कार्ड?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली सरकार ने पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड, महिलाओं को आसानी से दिया जा सके, इसके लिए शहर में करीब 50 अधिकृत केंद्र बनाए हैं. अगर आप भी अब तक फ्री में टिकट की माध्यम से बस में सफर करती थीं, तो बेहतर रहेगा कि आप नजदीकी केंद्र में जाकर आपना पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनवा लें.
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
9 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
11 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
17 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
18 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
23 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
1 day agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
1 day agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines