Delhi people booking hotels rapidly: दिल्ली में मंगलवार को मामूली गिरावट के साथ AQI 441 दर्ज किया गया है। दिल्ली की बेहद खराब हवा के चलते दिल्ली और दिल्ली एनसीआर के लोग जहरीली हवा में घुटन के साथ जीने को मजबूर हैं। इसके साथ ही दिल्ली एनसीआर की एयर क्वालिटी भी गंभीर बनी हुई है। बता दें कि नोएडा में AQI 507, मुजफ्फरनगर 354, गाजियाबाद 468 और बुलंदशहर में 261 AQI दर्ज किया गया है, जो दिल्ली एनसीआर के लोगों के स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक है। इसी के साथ एक रिपोर्ट सामने आई है कि दिल्ली और दिल्ली एनसीआर के ज्यादातर लोग जहरीली हवा से छुटकारा पाने के लिए बाहर घूमने निकल रहे हैं, ऐसे में होटल बुकिंग में बहुत तेजी देखी गई है।
उत्तराखंड में कॉर्बेट और नैनीताल में करा रहे बुकिंग
लीजर होटल्स ग्रुप के प्रमुख शहजाद असलम ने कहा कि उनके होटल चेन की सभी 29 प्रोपर्टी में दिवाली के दौरान बुकिंग में काफी ‘उछाल’ देखा जा रहा है, खासकर उत्तराखंड में कॉर्बेट और नैनीताल जैसे स्थानों में। उन्होंने कहा कि आमतौर पर भारतीय त्योहार के मौके पर घर पर ही रहते हैं। हालांकि, हम इस बार होटल की बुकिंग के मामले में असामान्य रूप से ज्यादा डिमांड दिख रही है, खासकर उत्तर भारत की खराब वायु गुणवत्ता से बचने के लिए लोग यात्रा कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Air India पैसेंजर्स के लिए खबर, Delhi-Punjab के एयरपोर्ट में एंट्री का नया नियम, उल्लंघन महंगा पड़ेगा
दिल्ली के प्रदूषण के चलते लोग कर रहे बाहर का रुख
शहजाद असलम ने आगे कहा कि स्कूल भी बंद हैं या ऑनलाइन कक्षाओं में बदलाव हो रहा है, जिससे अधिक परिवारों को इस दिवाली छुट्टी लेने का मौका मिल रहा है। हमने अपने गेस्ट के लिए स्पेशल डेस्टिनेशन पैकेज तैयार किया है ताकि वह अपने प्रियजनों के साथ दिवाली का त्योहार अपने फेवरेट डेस्टिनेशन पर अनुभव कर सकें। वहीं, विंडहैम होटल्स एंड रिसॉर्ट्स में यूरेशिया के बाजार प्रबंध निदेशक निखिल शर्मा ने कहा कि उदयपुर, मसूरी, गोवा और कसौली जैसी डेस्टिनेशन के लिए बुकिंग में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई। महाप्रबंधक अजय शर्मा ने कहा कि ताज कॉर्बेट रिजॉर्ट एंड स्पा में वर्तमान में मांग में ‘असाधारण’ वृद्धि देखी जा रही है। यह बढ़ी हुई मांग विशेष रूप से दिवाली के त्योहार के दौरान स्पष्ट होती है, और यह छुट्टियों की अवधि के बाद भी बनी रहती है। इसका एक कारण दिल्ली में मौजूदा प्रदूषण की स्थिति है, जो गेस्ट को आठ रातों की यात्रा करने का मौका दे रही है।
पिछले साल की तुलना में इस साल होगी ज्यादा संख्या में बुकिंग
इसके अलावा विला और बंगला किराये की कंपनी स्टेविस्टा के को फाउंडर अमित दमानी ने कहा कि दिल्ली एनसीआर क्षेत्र से दिवाली के मौके पर बुकिंग में तेज वृद्धि हुई है। दमानी ने कहा कि हम 8 नवंबर से अधिक डिमांड देख रहे हैं। लोग गोवा के लिए उड़ान भर रहे हैं, और कसौली और भीमताल जैसी डेस्टिनेशन के लिए यात्रा में तेजी देखी जा रही है। वहीं, फाउंडर देवेन पारुलेकर ने कहा कि रानीखेत, देहरादून, मुक्तेश्वर, नैनीताल और भीमताल में सैफ्रनस्टेज की प्रोपर्टी दिल्ली-एनसीआर से ट्रैफिक के कारण इस हफ्ते के अंत में बिक गईं। द फर्न होटल्स एंड रिसॉर्ट्स में सेल्स एंड मार्केटिंग (उत्तर और पूर्वी भारत) के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट मोहित शरद ने कहा कि त्योहार अवधि के लिए पैकेज तेजी से बिकने शुरू हो गए हैं। हमें उम्मीद है कि इस साल दिल्ली के पास हमारे सभी रिसॉर्ट्स में पिछले साल की तुलना में अधिक बुक रहेंगे।
ये भी पढ़ें: Air India के पैसेंजर्स के लिए ताजा अपडेट, 30 नवंबर तक इस देश के लिए कैंसिल रहेंगी उड़ानें
संबंधित खबरें
1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
8 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
12 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
17 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
19 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 day agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines