Air India पैसेंजर्स के लिए खबर, Delhi-Punjab के एयरपोर्ट में एंट्री का नया नियम, उल्लंघन महंगा पड़ेगा

Delhi Punjab Airport Security: एयर इंडिया के पैसेंजर्स के लिए दिल्ली और पंजाब के एयरपोर्ट में एंट्री करने के लिए नया नियम लागू किया गया है, जिसका उल्लंघन करना महंगा पड़ सकता है।

Delhi Airport

Delhi Airport

Punjab Delhi Airport Security Enhanced: एयर इंडिया के पैसेंजर्स दिल्ली और पंजाब के एयरपोर्ट पर फ्लाइट पकड़ने जा रहे हैं तो अलर्ट हो जाएं, क्योंकि दोनों राज्यों के एयरपोर्ट में एंट्री को लेकर नया नियम लागू हो गया है। दरअसल, दोनों राज्यों में एयरपोर्ट में एंट्री को लेकर तरह-तरह के प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। इस संबंध में सरकारी आदेश भी लागू हो गया है। अगर किसी ने भी इन आदेशों का उल्लंघन किया तो उसे कानूनी कार्रवाई झेलनी होगी। दरअसल, पंजाब-दिल्ली के सभी एयरपोर्टों की सुरक्षा डबल कर दी गई है। आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के धमकी के बाद यह कदम उठाया गया है।

विज्ञापन
Airport Security Letter

Airport Security Letter

विज्ञापन

अस्थायी पास से एयरपोर्ट में एंट्री पर रोक लगाई गई

भारत के ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) ने सोमवार को कड़े आदेश जारी किए। आदेशों के तहत एयर इंडिया के यात्रियों को दिल्ली के IGI एयरपोर्ट और पंजाब के सभी एयरपोर्ट पर एंट्री का नया नियम फॉलो करना होगा। यात्रियों को 30 नवंबर तक डबल सिक्योरिटी की जांच से गुजरना होगा। हालांकि इससे यात्रियों का काफी समय बर्बाद होगा, लेकिन खालिस्तान समर्थक और प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू की धमकी के बाद सुरक्षा के मद्देनजर सरकार ने यह फैसला लिया है। सरकार ने नए नियम को सख्ती से लागू करने के आदेश दिए हैं। अगर किसी पैसेंजर ने इस आदेश का उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के भी आदेश हैं।

<

विज्ञापन

>

19 नवंबर को एयर इंडिया फ्लाइड को उड़ाने की धमकी

ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी द्वारा जारी लेटर के अनुसार, TAEP (अस्थायी हवाई अड्डा प्रवेश पास) पर फिलहाल पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यह आदेश 30 नवंबर तक लागू रहेंगे। TAEP एक प्रकार का टिकट है, जो हवाई अड्डे पर घूमने के लिए लिया जाता है, लेकिन अब यह नहीं मिलेगा। बता दें कि आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने गत शनिवार को एक वीडियो जारी करके कहा था कि 19 नवंबर को यात्री एयर इंडिया से यात्रा न करें, आपकी जान खतरे में हो सकती है। उसने वैंकूवर से लंदन तक एयरलाइन की ग्लोबल ब्लॉकेज (वैश्विक नाकेबंदी) का आह्वान किया था। इसके अलावा पन्नू ने 19 नवंबर को दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बंद करने की धमकी भी दी थी। पन्नू ने कहा कि 19 नवंबर वही दिन है, जिस दिन क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ