Live Delhi Patparganj Assembly Election Result 2025: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान के नतीजे आज सामने आ रहे हैं। इस दौरान दिल्ली की कई हॉट सीटें काफी सुर्खियों में हैं। इस लिस्ट में पूर्वी दिल्ली की सबसे चर्चित सीट पटपड़गंज का नाम भी शामिल है। AAP नेता और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की सीट रही पटपड़गंज विधानसभा से इस बार मशहूर शिक्षक अवध ओझा को टिकट मिला है। उन्हें टक्कर देने के लिए BJP ने रविंद्र सिंह नेगी को टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस ने पूर्व विधायक अनिल चौधरी को यहां से अपना उम्मीदवार बनाया है। अभी तक वोटों की गिनती में BJP के रविंद्र सिंह नेगी जीत गए हैं। वहीं, अवध ओझा हार चुके हैं।
पटपड़गंज में कितने वोटर्स
दिल्ली की पटपड़गंज विधानसभा सीट पर कुल 2,22,405 वोटर्स हैं। इसमें 1,20,686 पुरुष, 1,01,703 महिलाएं और 16 अन्य शामिल हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो इस सीट पर मनीष सिसोदिया और रविंद्र नेगी के बीच करारी टक्कर देखने को मिली थी। AAP के मनीष सिसोदिया को 49.33% और BJP के रविंद्र नेगी को 47.07% वोट मिले थे। मनीष सिसोदिया ने बेहद कम मार्जिन से जीत हासिल की थी।
पटपड़गंज विधानसभा सीट का इतिहास
| विधानसभा चुनाव |
विजेता |
पार्टी |
| 1993 |
ज्ञान चंद |
BJP |
| 1998-2003 |
अमरीश सिंह गौतम |
कांग्रेस |
| 2008 |
अनिल चौध |
कांग्रेस |
| 2013-2020 |
मनीष सिसोदिया |
AAP |
पटपड़गंज का जातीय समीकरण
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पटपड़गंज सीट पर मिलीजुली आबादी मौजूद है। यहां 15 प्रतिशत के आसपास उत्तराखंडी और 15 फीसदी के करीब पूर्वांचली वोटर रहते हैं। वहीं गुर्जर वोटर्स की आबादी भी 8-10 प्रतिशत है। इसके अलावा 8-10 प्रतिशत दलित वोटर्स हैं। साथ ही 20 प्रतिशत से अधिक OBC, 10-12 फीसदी ब्राह्मण और 5-6 प्रतिशत मुस्लिम वोटर भी शामिल हैं।
पटपड़गंज में जीत के समीकरण
बता दें कि BJP नेता रविंद्र नेगी उत्तराखंड से ताल्लुक रखते हैं और आम लोगों में मजबूत पकड़ है। ऐसे में इस सीट पर उनकी लोकप्रियता काफी है। वहीं AAP नेता अवध ओझा पूर्वांचल से हैं। उन्हें कमाल का मोटिवेशनल स्पीकर और वक्ता माना जाता है। इसके अलावा गुर्जर और दलित समुदाय में अनिल चौधरी की अच्छी पकड़ है। अनिल चौधरी पहले भी इस सीट से विधायक रह चुके हैं।