Live Delhi Okhla Assembly Election Result 2025: ओखला में AAP के अमानतुल्ला खान जीते

LIVE Delhi ओखला Chunav Results 2025 Latest News Updates: दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम धीरे धीरे सामने आने लगे हैं। दक्षिण पूर्वी दिल्ली की ओखला सीट पर किसकी जीत हुई?

delhi Okhla election results 2025

Live Delhi Okhla Assembly Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आज सामने आएंगे। 5 फरवरी को दिल्ली की सभी 70 सीटों में मतदान हुए थे। दिल्ली में इस बार किसकी सरकार बनेगी? इसका फैसला कुछ ही घंटों में हो जाएगा। राजधानी की 70 सीटों में ज्यादातर लोगों की नजर हॉट सीटों पर है। इस फेहरिस्त में दक्षिण पूर्वी दिल्ली की विधानसभा सीट ओखला का नाम भी शामिल है। वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। जिसमें अभी तक की काउंटिंग में AAP के उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान जीते हैं। वहीं, शिफा उर रहमान खान हार गए हैं।

विज्ञापन
ओखला विधानसभा सीट प्रत्याशी का नाम पार्टी
जीत अमानतुल्लाह खान AAP
हार शिफा उर रहमान खान AIMIM

यह भी पढ़ें- 3 साल में दिया इस्तीफा, फिर कभी नहीं मिली सत्ता, जवान बेटे की मौत से लगा सदमा; दिल्ली के पहले CM का किस्सा

विज्ञापन

ओखला में चौतरफा मुकाबला

ओखला विधानसभा सीट पर इस बार दिलचस्प मुकाबला देखने को मिली है। जहां कांग्रेस ओखला में फिर वापसी की तैयारी में थी, तो AAP के सामने अपना किला बचाने की चुनौती थी। दोनों पार्टियों को टक्कर देने के लिए BJP ने भी मजबूत प्रत्याशी उतारा था। वहीं AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने भी दिल्ली दंगों के आरोपी को टिकट दे दिया था।

ओखला विधानसभा का इतिहास

ओखला विधानसभा सीट को कांग्रेस पार्टी का गढ़ कहा जाता था। 1993 में दिल्ली विधानसभा के अस्तित्तव में आने के बाद से ही इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा था। हालांकि 2015 में आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रत्याशी अमानतुल्लाह खान ने इस सीट से जीत हासिल की और तब से वो ओखला के विधायक हैं।

विज्ञापन
साल विजेता पार्टी
1993-2008 परवेज हाशमी कांग्रेस
2009-2013 आसिफ मोहम्मद खान कांग्रेस
2015-2025 अमानतुल्लाह खान AAP

ओखला से किसको मिला टिकट?

ओखला विधानसभा सीट पर AAP ने तीसरी बार अमानतुल्लाह खान पर दांव लगाया था। कांग्रेस ने अरिबा खान को टिकट दिया था। इसके अलावा BJP ने मनीष चौधरी को अपना चुनावी उम्मीदवार घोषित किया था। साथ ही AIMIM ने शिफाउर रहमान को ओखला से प्रत्याशी चुना था। शिफाउर दिल्ली दंगों के आरोप में जेल की सजा काट रहे हैं। मगर ओवैसी जोर-शोर से शिफाउर रहमान के चुनाव प्रचार में जुटे थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ