दिल्ली और नोएडा के बीच यात्रा को पहले तेज, आरामदायक और जाम-मुक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार एक नई महत्वाकांक्षी योजना पर काम कर रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, प्रस्तावित योजना के तहत दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच सुरंग बनाने की संभावना का अध्ययन शुरू किया गया है. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) इस परियोजना की बनाने की संभावना पर स्टडी कर रही है. अगर यह योजना सफल होती है, तो दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम के लाखों यात्रियों को यात्रा करने के लिए एक नया रास्ता मिल जाएगा, जिससे जाम जैसी स्थिति से बड़ी राहत मिल सकती है.
पहले चरण में एयरपोर्ट और गुरुग्राम तक बनेगा कनेक्शन
प्रस्तावित परियोजना को चरणबद्ध तरीके से विकसित करने की तैयारी है. शुरुआती चरण में तालकटोरा स्टेडियम से इंदिरा गांधी एयरपोर्ट होते हुए गुरुग्राम तक सुरंग मार्ग बनाने की संभावनाओं का अध्ययन किया जा रहा है. इस रूट का उद्देश्य राजधानी के भीड़भाड़ वाले हिस्सों में ट्रैफिक का दबाव कम करना और यात्रियों को तेज वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराना है. इस योजना को लेकर विशेषज्ञों का मानना है कि यह दिल्ली-एनसीआर के परिवहन ढांचे को नई दिशा दे सकती है.
सराय काले खां से नोएडा एयरपोर्ट तक मिलेगा सीधा रास्ता
योजना के अगले चरण में सुरंग को तालकटोरा स्टेडियम से सराय काले खां तक बढ़ाने का प्रस्ताव है. इसके बाद यह मार्ग दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा और चंदावली-जेवर लिंक रोड के मदद से सीधे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंचना संभव हो सकेगा. इससे दोनों प्रमुख एयरपोर्ट के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी और यात्रियों को लंबी दूरी तय करने में कम समय लगेगा. साथ ही सड़क पर वाहनों की संख्या कम होने से ट्रैफिक जाम की समस्या में काफी हद तक कमा हो सकती है.
लाखों लोगों को मिलेगा सीधा फायदा
इस परियोजना के तहत कई एंट्री और एग्जिट पॉइंट बनाए जाने की योजना है. प्रमुख प्रवेश एंट्री तालकटोरा स्टेडियम के आसपास प्रस्तावित है, जिससे करोल बाग, पटेल नगर, राजेंद्र प्लेस, कनॉट प्लेस और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सीधा लाभ मिलेगा. ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों, व्यापारियों और हवाई यात्रियों के लिए यह परियोजना समय और ईंधन दोनों की बचत करने में मददगार साबित हो सकती है. केंद्रीय सड़क परिवहन एंव राजमार्ग राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा का कहना है कि तालकटोरा स्टेडियम से IGI एयरोप्ट और गुरुग्राम तक टनल रोड निर्माण को लेकर स्टाडी शुरू कर दी गई है, जिसके अगले चरण में तालकटोरा से सराय काले खां तक सुरंग निर्माण की संभावनाओं की जांच की जाएगी.
सड़क व्यवस्था में होगा बड़ा बदलाव
विशेषज्ञों का मानना है कि यह सुरंग परियोजना सिर्फ एक सड़क निर्माण योजना नहीं होगी, बल्कि दिल्ली-एनसीआर की जीवनशैली और परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित हो सकती है. बेहतर कनेक्टिविटी से लोगों का सफर आसान होगा, यात्रा का समय घटेगा और एयरपोर्ट तक पहुंच पहले से ज्यादा सुविधाजनक बनेगी. सुत्रों के मुताबिक, अभी कागजों पर किसी तरह की अंतिम मंजूरी मौजूद नहीं है. हालांकि, परियोजना को पूरी तरह से मंजूरी मिलने से पहले संभावित मार्ग (अलाइनमेंट) को अंतिम रूप दिया जाएगा, इसके बाद विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार होगी, जिसमें निर्माण लागत, तकनीकी चुनौतियों, पर्यावरणीय प्रभाव और परियोजना को पूरा करने की समयसीमा जैसी जानकारियां शामिल होंगी. इन सभी प्रक्रियाओं के बाद यह कार्य शुरू होगा.
यह भी पढ़ें: Ghaziabad Traffic Relief: NH-9 पर होने जा रहा बड़ा बदलाव, नए जंक्शन और कट से खत्म होगी घंटों जाम की परेशानी
संबंधित खबरें
दिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
1 hr agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
6 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
8 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
17 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
19 hrs agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
21 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines