Campaign On Diwali: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आज ‘दीया जलाओ-पटाखे नहीं, अभियान की शुरुआत की। इस अभियान की शुरुआत पर्यावरण मंत्री द्वारा सिविल लाइंस स्थित अपने घर में दीए जला कर की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदूषण कम करने के लिए जन भागीदारी जरूरी है। लोगों को दिए के साथ दीवाली मनाने की अपील करते हुए कहा कि ‘दिए जलाओ-पटाखे नहीं अभियान का उद्देश्य पटाखे जलाने से लोगों को रोकना है। साथ ही लोगों को दीये के साथ दिवाली मनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।
पटाखों से हवा होती है प्रदूषित
उन्होंने कहा कि दिवाली के अवसर पर पटाखों से होने वाले प्रदूषण से दिल्ली की हवा काफी प्रदूषित हो जाती है और यह प्रदूषण बच्चों एवं बुजुर्ग के लिए बहुत ही घातक होता है। पर्यावरण विभाग द्वारा आज पटाखों पर प्रतिबंध के बारे में जन जागरूकता फैलाने के लिए ‘दिए जलाओ-पटाखे नहीं” कार्यक्रम का आयोजन पर्यावरण मंत्री के घर पर किया गया। आज यहां दिया जला कर इस अभियान की शुरुआत की गई है और लोगों को जागरूक करने का यह अभियान दीपावली तक चलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदूषण कम करने के लिए जनभागीदारी जरूरी है।
पटाखों की बिक्री पर लगी रोक
मंत्री गोपाल राय ने बताया कि दिवाली के अवसर पर पटाखे जलाने से प्रदूषण काफी बढ़ जाती है। इसीलिए पटाखों के निर्माण, भंडारण, बिक्री (ऑनलाइन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से डिलीवरी सहित) तथा पटाखों को जलाने पर सरकार द्वारा पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।
उन्होंने कहा कि सर्दी के मौसम में दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए सरकार सभी सम्बंधित विभागों के साथ मिलकर 15 सूत्रीय विंटर एक्शन प्लान पर लगातार काम कर रही है। पर्यावरण मंत्री ने कहा कि आज से पटाखों के प्रदूषण रोकने के लिए ‘दीए जलाओ-पटाखे नहीं’ अभियान शुरू किया गया है।
त्योहार के साथ जिदंगी भी बचांए
उन्होंने कहा कि जिंदगी को बचाना और त्योहार मनाना जरूरी है। दीयो के साथ दिवाली मनाएंगे और दिल्ली को प्रदूषण से बचाएंगे। हम दिल्ली के लोगों और बच्चों से अपील करना चाहते हैं कि पटाखे नहीं, दीये जलाएं। इस मुहिम में रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए), पर्यावरण मित्र और ईको क्लब सहित सभी दिल्लीवासियों को शामिल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने हिस्से के प्रदूषण को कम करने का प्रयास करना होगा। इसके लिए पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।
संबंधित खबरें
प्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
1 hr agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
2 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
5 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
5 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
5 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
5 hrs agoVideo: केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, जबरन उठाकर बस में बिठाया
6 hrs agoCJP प्रदर्शन से सेंट्रल दिल्ली में बढ़ी परेशानी, रोडब्लॉक से यातायात प्रभाव
6 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
9 hrs agoदिल्ली में आज 30 सड़कें बंद, डायवर्ट रहेगा रूट; यहां पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines