Delhi News: दिल्ली में प्रदूषण और खराब हवा हमेशा से चर्चा का विषय रही है, जिससे रोजाना लोगों को जूझ न पड़ता है. इसी बीच राजधानीवासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ऐलान किया है कि दिल्ली में आने वाले समय में 100 नए ‘ऑक्सीजन पार्क’ विकसित किए जाएंगे. इन पार्कों का मकसद सिर्फ हरियाली बढ़ाना नहीं, बल्कि लोगों को स्वच्छ और ताजी हवा उपलब्ध कराना भी है. सरकार का मानना है कि बड़े स्तर पर पौधारोपण और हरित क्षेत्रों के विस्तार से दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार आएगा. आइए जानते हैं इस पूरी अभियान के बारे में
यह भी पढ़ें: दिल्ली में मकान बनाने वालों की लग गई लॉटरी! CM रेखा गुप्ता के इस एक फैसले से सीधे बचेंगे
70 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य
इस अभियान की शुरुआत शुक्रवार को उत्तर दिल्ली के बुराड़ी इलाके के मुखमेलपुर गांव से की गई, जहां तीन एकड़ जमीन पर राजधानी का पहला ऑक्सीजन पार्क विकसित किया जाएगा. यह पार्क पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली सरकार ने इस साल राजधानी में 70 लाख से ज्यादा पेड़, पौधे और झाड़ियां लगाने का लक्ष्य तय किया है. ऑक्सीजन पार्कों में खास तौर पर स्थानीय प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे, ताकि पर्यावरण संतुलन मजबूत हो सके और जैव विविधता को बढ़ावा मिले. सरकार का कहना है कि इन पार्कों से गर्मी के असर को कम करने में भी मदद मिलेगी. साथ ही इन हरे-भरे क्षेत्रों में लोगों को मॉर्निंग वॉक, योग और प्राकृतिक वातावरण का आनंद लेने का अवसर भी मिलेगा.
दिल्ली को ‘गैस चैंबर’ बनने से बचाने की तैयारी
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछले कई सालों में दिल्ली गंभीर प्रदूषण की समस्या से जूझती रही और कई बार राजधानी की हवा बेहद खतरनाक स्तर तक पहुंच गई. उन्होंने आरोप लगाया कि पहले प्रदूषण कम करने के लिए जरूरी कदम समय पर नहीं उठाए गए. अब उनकी सरकार दिल्ली को हराभरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए व्यापक स्तर पर काम कर रही है. ऑक्सीजन पार्कों की यह योजना राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में लागू की जाएगी, जिससे आने वाले सालों में लोगों को साफ हवा और बेहतर जीवनशैली मिल सके. सरकार को उम्मीद है कि यह अभियान दिल्ली की पर्यावरण व्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा.
यह भी पढ़ें: Vande Bharat Express: दिल्ली से चली एक और वंदेभारत, रेलमंत्री का बड़ा ऐलान
संबंधित खबरें
तिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
13 mins agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
17 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
17 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
22 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
1 day agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
1 day agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 day agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines