Vande Bharat Express: दिल्ली से चली एक और वंदेभारत, रेलमंत्री का बड़ा ऐलान

Vande Bharat Express: दिल्लीवासियों को नई वंदे भारत एक्सप्रेस का तोहफा. जोधपुर से दिल्ली कैंट तक 20 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन चलाने की शुरुआत की गई है. शुक्रवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव व केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन किया. इस नई वंदे भारत के शुरू होने से राजस्थान से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को वेटिंग लिस्ट से बड़ी राहत मिलेगी. साथ ही जैसलमेर के नवनिर्मित कोच केयर कॉम्प्लेक्स का भी वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया गया.

Vande Bharat Express, jodhpur to delhi cantt Vande Bharat, railway minister big announcement
1 / 4

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को जोधपुर से दिल्ली कैंट तक चलने वाली बीस कोच वाली वंदे भारत ट्रेन का हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन किया. पर्यटन नगरी जैसलमेर को गुजरात से सीधे जोड़ने के लिए साबरमती-जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस का जैसलमेर तक विस्तार किया गया है. दोनों मंत्रियों ने इस ट्रेन को भी वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. जोधपुर से हरिद्वार के लिए ट्रेन शुरू करने की लंबे समय से मांग की जा रही थी. आने वाले दस महीनों के अंदर यह ट्रेन शुरू हो जाएगी.

विज्ञापन

जोधपुर में कोचिंग टर्मिनल बनाने का फैसला

जोधपुर में कोचिंग टर्मिनल बनाने का फैसला2 / 4

समारोह को संबोधित करते हुए रेल मंत्री ने कहा कि पश्चिमी राजस्थान से देश के विभिन्न हिस्सों में हमारे प्रवासी रहते हैं, जहां भी जाते हैं, सबकी एक ही मांग होती है कि ट्रेनें चलाई जाएं. इसी को ध्यान में रखते हुए चेन्नई, हैदराबाद, पुणे समेत कई नई ट्रेनें शुरू की गई हैं.

विज्ञापन

भगत की कोठी में स्लीपर कोचिंग टर्मिनल

भगत की कोठी में स्लीपर कोचिंग टर्मिनल3 / 4

जोधपुर में कोचिंग टर्मिनल बनाने का फैसला लिया गया है, जिससे भविष्य में और ज्यादा नई गाड़ियां शुरू हो सकेंगी. भगत की कोठी में वंदे भारत स्लीपर कोचिंग टर्मिनल का काम शुरू हो गया है, जिससे राजस्थान में स्लीपर वंदे भारत ट्रेनें चल सकेंगी.

लंबे समय से शुरू करने की मांग हो रही थी

लंबे समय से शुरू करने की मांग हो रही थी4 / 4

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन भी शुरू हो चुकी है. यात्रियों की भारी मांग को देखते हुए इस ट्रेन को आठ कोच से बढ़ाकर बीस कोच कर दिया गया है. इससे ट्रेन की यात्री क्षमता 530 से बढ़कर सीधे 1440 हो गई है. समारोह को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी संबोधित किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन