स्वतंत्रता दिवस पर कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम, क्या बरसेंगे बदरा? IMD ने जारी किया अपडेट
भारत मौसम विज्ञान विभाग के शुक्रवार को जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, लाल किला क्षेत्र में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे.
Written By PTI

Written By PTI

लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान शनिवार को दिल्ली में बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने तड़के और दोपहर से शाम के समय बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के शुक्रवार को जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, लाल किला क्षेत्र में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. 15 अगस्त को सुबह 4 बजे से 6 बजे के बीच करीब 5 मिमी बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की 70 प्रतिशत संभावना है.
सुबह 6 से 9 बजे के बीच करीब 5 मिमी बारिश होने की 60 प्रतिशत संभावना है. वहीं, दोपहर से शाम के बीच करीब 3 मिमी बारिश हो सकती है, जिसकी 60 प्रतिशत संभावना है.
स्काईमेट के महेश पलावत ने कहा, ‘मानसून ट्रफ के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की उम्मीद है और 15 अगस्त के आसपास दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने का अनुमान है.’
इस बीच, मानसून टर्फ के दिल्ली समेत पूरे भारत-गंगा के मैदानी इलाकों से होकर गुजरने की संभावना है. इसके चलते दिल्ली में व्यापक स्तर पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, खासकर 14 अगस्त की देर रात से 15 अगस्त की सुबह तक. उन्होंने कहा कि सुबह के समय के बाद भी कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है.
यह भी पढ़ें : Independence Day 2026: अब तक कितनी बार बदला भारत का झंडा? 1906 के पहले झंडे से आज के अशोक चक्र तक जानें पूरा सफर
आईएमडी ने स्वतंत्रता दिवस के दिन लाल किला क्षेत्र में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है.
वहीं, शुक्रवार शाम और रात के लिए मौसम विभाग ने आमतौर पर बादल छाए रहने और कई स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: