---विज्ञापन---

देश angle-right

देश के वीरों को सलाम… 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 को कीर्ति तो 19 को शौर्य चक्र

कीर्ति चक्र, अशोक चक्र के बाद भारत का शांति के समय दिया जाने वाला दूसरा सबसे बड़ा वीरता पुरस्कार है. शौर्य चक्र शांति के समय दिया जाने वाला तीसरा सबसे बड़ा वीरता पुरस्कार है.

---विज्ञापन---

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रक्षा बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों के लिए 78 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी, जिनमें 13 मरणोपरांत दिए जाएंगे. इन पुरस्कारों में नौ कीर्ति चक्र, 19 शौर्य चक्र, पांच ‘बार टू सेना मेडल’ (वीरता) और 36 सेना मेडल (वीरता) शामिल हैं.

कीर्ति चक्र, अशोक चक्र के बाद भारत का शांति के समय दिया जाने वाला दूसरा सबसे बड़ा वीरता पुरस्कार है. शौर्य चक्र शांति के समय दिया जाने वाला तीसरा सबसे बड़ा वीरता पुरस्कार है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : ‘हमारे छात्र देश के भविष्य के निर्माता’, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

कीर्ति चक्र पाने वालों में 21 पैरा (स्पेशल फोर्सेस) के लेफ्टिनेंट कर्नल मनोज फ्रांसिस और 2 पैरा (स्पेशल फोर्सेस) के मेजर जितेंद्र राठी शामिल हैं. सात अन्य कीर्ति चक्र मरणोपरांत दिए जाएंगे.

---विज्ञापन---

सशस्त्र बलों के जिन कर्मियों को प्रतिष्ठित पुरस्कार मरणोपरांत दिए जाएंगे, उनमें 2 पैरा (स्पेशल फोर्सेज) के हवलदार गजेंद्र सिंह; हेड कांस्टेबल जगबीर सिंह और बशीर अहमद; कांस्टेबल जसवंत सिंह, बलविंदर सिंह और तारिक हुसैन; तथा इंस्पेक्टर सुनील कुमार शामिल हैं.

यह भी पढ़ें : 80वें स्‍वतंत्रता दिवस पर ITBP और CISF के अधिकारियों को पुलिस पदकों से नवाजे जाने का ऐलान

---विज्ञापन---

शौर्य चक्र पुरस्कार विजेताओं में 36 राष्ट्रीय राइफल्स से मेजर परमवीर, 57 राष्ट्रीय राइफल्स के मेजर तरुण वासुदेवन, 12 डोगरा रेजिमेंट से मेजर केशव कुमार, 21 ग्रेनेडियर्स के मेजर गौरव सिंह बृजवाल, 11 राष्ट्रीय राइफल्स के मेजर विपीन कुमार, 3 असम राइफल्स से नायब सूबेदार शंकर राम और 21 पैरा (विशेष बल) के नायब सूबेदार डब्बल सिंह बिष्ट शामिल हैं.

यह पुरस्कार पाने वाले अन्य लोगों में 4 पैरा (स्पेशल फोर्सेज) के हवलदार जगतार सिंह, 9 राष्ट्रीय राइफल्स के लांस नायक नरेंद्र सिंधु (मरणोपरांत), 11 राष्ट्रीय राइफल्स के लांस नायक कपिल देव, 7 सिख लाइट इन्फैंट्री के सिपाही जसविंदर सिंह, भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट कमांडर शिवम कुमार और भारतीय वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर सुधीर कुमार शामिल हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : 15 अगस्त की बजाय 11 अगस्त को इन मंदिरों में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, लेकिन क्यों?

शेष शौर्य चक्र पुरस्कार विजेताओं में उपाधीक्षक धीरज सिंह कटोच, निरीक्षक अजय सिंह चिब, उपाधीक्षक सुखवीर सिंह, सहायक उपनिरीक्षक नियाज अहमद, उप कमांडेंट अंजनी कुमार और कांस्टेबल दीपक साह के नाम हैं.

---विज्ञापन---

First published on: Aug 14, 2026 10:12 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola