दिल्ली-NCR में रातभर बरसे बादल, जलभराव से लगा जाम, अगले 7 दिन IMD का बारिश को लेकर अलर्ट

Delhi-NCR Rainfall Alert: दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में बुधवार रात से ही मूसलाधार बारिश हो रही है। रातभर बादलों की गरज-चमक बनी रही। इससे दिल्ली के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं, जिससे यातायात पर भी असर देखने को मिल सकता है।

Source-ani
विज्ञापन

Delhi-NCR Rainfall Alert: दिल्ली और एनसीआर में बीती रात से जबरदस्त बारिश हो रही है। इससे राजधानी की रफ्तार भी धीमी हो गई है। बता दें कि रात तकरीबन 9 बजे बारिश शुरू हुई थी, जो पूरी रात रुक रुककर होती रही। IMD के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, बूंदाबांदी का सिलसिला आज पूरे दिन चलता रहेगा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर गेहूं से लदा ट्रक पलटा, जिसके बाद यहां भी यातायात अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार बारिश से दिल्ली-नोएडा के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। कई मेन प्वाइंट्स जैसे ITO, गुरुग्राम-महरौली रोड और अक्षरधाम में पानी भर गया है। इससे जाम की संभावनाएं जताई जा रही हैं।

IMD ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने आने वाले कुछ घंटों में और भी ज्यादा बारिश होने की संभावनाएं जताई हैं। दिल्ली में आने वाले 7 दिन लगातार हल्की से तेज बारिश हो सकती है। इसके साथ-साथ बिजली और गरज भी होगी। बता दें कि बुधवार को दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई है। सफदरजंग इलाके में सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक 15 mm बारिश दर्ज की गई है। वहीं, पालम में 28.3 mm और लोधी रोड़ पर 7.7 mm।

विज्ञापन

नोएडा भी जलमग्न

बुधवार रात से नोएडा में भी भारी बारिश हो रही है। दिन भर धूप छांव भरा मौसम रहने के बाद रात में बादलों के अचानक बरसने के बाद से मौसम सुहावना हो गया है। हालांकि, गुरुवार सुबह भी यहां हल्की बारिश दर्ज की गई है। मगर राहत की बात यह है कि पिछले दिनों चल रही उमस से लोगों को सुकून मिलेगा।

दिल्ली-NCR में रातभर बारिश हो रही थी। इसके बाद से कई सड़कों पर जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई है। इसे आज दिनभर ट्रैफिक जाम होने की भी आशंकाएं लगाई जा रही हैं। हालांकि, सुबह करीब 5:30 बजे अक्षरधाम रोड पर गाड़ियां वॉटर लॉगिंग के कारण रेंगते हुए चल रही थी।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, अगर दिन में बारिश तेज होती है तो दिल्ली के मिंटो ब्रिज, जोरबाग और कनॉट प्लेस में भी जलजमाव हो सकता है। नोएडा के भी कई इलाकों में बारिश के बाद सड़क किनारे पानी जमा हो गया है।

गुरुवार सुबह दिल्ली के जनपथ इलाके में भी झमाझम बारिश हुई। न्यूज एजेंसी ANI द्वारा शेयर वीडियो में देखें राजधानी का बदला हुआ मौसम।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ