दिल्ली में एयरलाइन्स ने जारी की एडवाइजरी, बारिश से यात्रा होगी प्रभावित, IMD ने जारी किया अलर्ट

Travel Advisory Due to Delhi Weather: देशभर में बारिश हो रही है। इसका असर यात्रा पर भी देखने को मिल रहा है। खराब मौसम को देखते हुए दिल्ली में फ्लाइट्स का संचालन भी प्रभावित हो रहा है। यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।

Delhi Weather travel

Photo Credit- Social Media

Travel Advisory Due to Delhi Weather: देश में मानसून की बारिश से कई पहाड़ी क्षेत्रों में सैलाब आ गया है। वहीं, दिल्ली में भी बारिश से यात्राएं प्रभावित हो रही हैं। आज सुबह से ही राजधानी में बारिश हो रही है। खराब मौसम को देखते हुए स्पाइसजेट, एयर इंडिया और इंडिगो जैसी एयरलाइन्स ने यात्रियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें यात्रियों से घर से निकलने से पहले एक बार नया शेड्यूल देखने की बात कही गई है। दिल्ली के कई इलाकों में हल्की-हल्की बारिश जारी है। इसी के साथ मौसम विभाग ने भी राजधानी में आज और आने वाले दिनों के मौसम का ताजा अपडेट दिया है।

विज्ञापन

एयरलाइन्स ने जारी की एडवाइजरी

एयर इंडिया ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘आज सुबह से ही तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। इसके चलते दिल्ली आने-जाने वाली उड़ानों पर असर पड़ने की संभावना है।’ आगे लिखा गया कि अपनी यात्रा शुरू करने से पहले एयरलाइन की ऑफिशियल साइट पर नया शेड्यूल देख सकते हैं। यात्रियों को तय समय से पहले घर से निकलने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

इसके अलावा, स्पाइसजेट ने भी अपने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए लिखा कि ‘दिल्ली में तेज हवाओं और बारिश की वजह से फ्लाइट्स का देरी से संचालन संभव है।’ इसके लिए यात्रियों को अपनी यात्रा से जुड़े अपडेट लेने की सलाह दी गई है।

IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

पंजाब, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश में घने बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने बताया कि आज सुबह से ही दिल्ली के ऊपर सबसे ज्यादा बारिश देखने को मिल रही है। राजधानी में सबसे ज्यादा बारिश सुबह 9 बजे के लोधी रोड पर दर्ज की गई। प्रगति मैदान में 38.7 मिमी तक बारिश दर्ज की गई। आज पूरा दिन दिल्ली में हल्की और तेज बारिश का सिलसिला देखने को मिलेगा। पूर्वी राजस्थान में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ