News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
What is ‘Hauslon Ki Udaan’?: दिल्ली की भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अगुवाई में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई। इस मीटिंग में दिल्ली की कैबिनेट ने कई जरूरी फैसले लिए और कई जरूरी मुद्दों पर चर्चा की। इस बैठक में रेखा गुप्ता की कैबिनेट ने कला, संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के ‘हौसलों की उड़ान’ योजना पर मुहर लगा दी है। दिल्ली के कला, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि ‘हौसलों की उड़ान’ योजना को कैबिनेट ने पास कर दिया है।
मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि ‘हौसलों की उड़ान’ योजना दिल्ली के टैलेंट को सामने लाने का काम करेगी। अलग-अलग सेक्टर के युवा टैलेंट की पहचान की जाएगी। इस योजना के तहत दिल्ली के 50 लाख बच्चों को उनकी कला को निखारने का मौका मिलेगा। इन बच्चों का सिलेक्शन करने के लिए कला संस्कृति विभाग की टीम दिल्ली के हर घर के दरवाजे पर पहुंचेगी। इस टैलेंट हंट के तहत पहला कॉम्पिटिशन सितंबर में होगा।
मंत्री कपिल मिश्रा ने आगे बताया कि दिल्ली के अंदर छिपी कला अब बड़ी संख्या में सामने आएगी, जो पहले सामने नहीं आ पाती थी। इस योजना के तहत दिल्ली के कोने-कोने से युवाओं को सामने लेकर आएंगे। उन्होंने आगे कहा कि ‘हौसलों की उड़ान’ दिल्ली के सभी विधानसभा में टैलेंट हंट आयोजन करेगी। राज्य स्तर पर प्रतियोगिता की जाएगी। अलग-अलग कैटेगरी में टैलेंट हंट आयोजित होगा। दिल्ली की झुग्गी बस्तियों में ये कार्यक्रम खूब जोर-शोर से चलाया जाएगा। 6 महीने तक प्रतियोगिता चलेगी; करीब 50 लाख युवाओं को प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। इसमें पहला इवेंट सितंबर में होगा। प्रतियोगिता जीतने वाले को फाइनल में सीएम कप मिलेगा।
यह भी पढे़ं: ‘मेरी वजह से कोई डिप्रेशन में जाएगा’, दिल्ली के बाराखंबा में 25 साल के CA ने किया सुसाइड
न्यूज 24 पर पढ़ें दिल्ली, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।