दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार शाम को मौसम ने अचानक करवट बदली है. राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई है और लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है. IMD ने दिल्ली-NCR के लिए अगले 48 घंटों का येलो अलर्ट जारी किया है, जिसके मुताबिक यहां हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और 50-60 प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलेंगी.
ये भी पढ़ें: Kal Ka Mausam: 15 राज्यों पर अगले 48 घंटे भारी! IMD ने जारी किया तूफानी बारिश का अलर्ट, जानिए आपके शहर के मौसम का हाल
---विज्ञापन---
गर्मी के बाद अब मिला सुकून
दिल्ली-एनसीआर के लोग कई दिनों से गर्मी से बेहाल थे. पारा दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा था और तेज गर्म हवाएं और मुश्किल बढ़ा रही थीं. मंगलवार को भी दिनभर सूरज ने खूब आग उगली, जिसकी वजह से अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज हुआ. लेकिन मंगलवार रात को अचानक हुई बारिश ने लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी. लोग मौसम का लुत्फ उठाने के लिए घरों से बाहर निकलते दिखे और फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताया.
---विज्ञापन---
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
13 मई को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और सुबह के समय गरज-चमक, तेज हवाएं और हल्की बारिश होने के आसार हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, 14 मई को भी मौसम कुछ ऐसा ही रहेगा, लेकिन गर्मी से राहत मिलना थोड़ा मुश्किल है. IMD का कहना है कि 14 मई को तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं, 15-18 मई तक आसमान साफ रहेगा और पारा 39 से 42 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 29 डिग्री के बीच रहेगा. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ेगी और तेज हवाएं चलेंगी. हालांकि, 15 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है, लेकिन उसका असर सिर्फ पहाड़ों पर पड़ेगा.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में कैसा है मौसम का हाल? चार धाम यात्रा पर जाने से पहले जान लें लेटेस्ट Weather Update
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---