Kal Ka Mausam: 15 राज्यों पर अगले 48 घंटे भारी! IMD ने जारी किया तूफानी बारिश का अलर्ट, जानिए आपके शहर के मौसम का हाल
IMD ने 13 मई 2026 के लिए देश के 15 राज्यों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली, यूपी, बिहार, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की उम्मीद है, जबकि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है.

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के साथ बारिश
2 / 5दिल्ली-NCR में बादल छाने, बिजली चमकने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में तेज आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है. कुछ इलाकों में ओले भी बरस सकते हैं.
हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी
3 / 5हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकता है. चारधाम की यात्रा करने वाले लोगों के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है. यात्रा के रास्तों पर भी मौसम का असर पड़ सकता है.
राजस्थान और मध्य प्रदेश में बदलेगा मौसम
4 / 5राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में धूलभरी आंधी और हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. तेज गर्मी के बीच मौसम का ये बदलाव लोगों को कुछ राहत देगा.
झारखंड और बंगाल में भी असर
5 / 5पूर्वी भारत के राज्यों झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है. कुछ इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है.