Bomb Threat Fake Audio Messages Circulation: ‘दिल्ली के द्वारका में खुले DPS स्कूल में बम मिला है। उसे डिफ्यूज भी किया गया है।’ इस तरह के फर्जी ऑडियो मैसेज को लेकर दिल्ली पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली पुलिस ने राजधानी और आस-पास के शहरों में रहने वाले अभिभावकों को अलर्ट किया है कि व्हाट्सऐप और अन्य चैट ग्रुपों पर कुछ ऑडियो संदेश सर्कुलेट हो रहे हैं कि कुछ स्कूलों में संदिग्ध वस्तुएं मिली हैं। यह संदेश झूठे हैं और इनमें कोई सच्चाई नहीं है। अनुरोध है कि कृपया दूसरों को भी बताएं कि यह झूठे संदेश हैं। साथ ही इस तरह के फर्जी ऑडियो मैसेज को भूलकर भी सर्कुलेट न करें। दिल्ली पुलिस अलर्ट करती है और अभिभावकों से भी अलर्ट रहने की अपील है।
ऑडियो मैसेज में क्या कहा जा रहा?
सोशल मीडिया ग्रुपों में वायरल हो रहे ऑडियो मैसेज में कहा जा रहा है कि स्कूल में बम डिटेक्ट हुआ है। स्कूल में बम होने की धमकी से भरा ईमेल फर्जी नहीं है। बच्चे घर भेज दिए गए हैं और उन्हें उनके बैग भी नहीं दिए गए हैं। डॉग स्कवाड ने बम पता लगाए हैं। डिटेक्टर्स ने बम डिफ्यूज किए हैं। DPS मथुरा में भी बम होने की कॉल आई है। एमिटी स्कूल के कैंपस में बम छिपाया गया है। यह कंफर्म हुआ है कि स्कूलों में बम इंप्लांट किए गए हैं। इसलिए भेजे गए ईमेल को आसान न लें।
यह भी पढ़ें:फेक कॉल या आतंकी धमकी! दिल्ली-NCR के स्कूलों में बम की खबर पर आया नया अपडेट
दिल्ली सरकार की स्कूलों के लिए एडवाइजरी
दूसरी ओर, बीते दिन स्कूलों में बम होने के बाद फैली दहशत को देखते हुए दिल्ली सरकार ने एक एडवाइजरी जारी की। यह एडवाइजरी स्कूलों के लिए जारी की गई थी। इसमें दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने संदेश दिया कि अगर स्कूलों में कुछ भी संदिग्ध नजर आए है तो इसकी सूचना तुरंत संबंधित DDE और दिल्ली पुलिस को दें। स्कूल अधिकारी सुनिश्चित करेंगे कि समय रहते अभिभावकों और पुलिस विभाग को किसी भी तरह की बाधा उत्पन्न करने वाले खतरे या चुनौती के बारे में सूचित करेंगे, ताकि किसी भी तरह के खतरे से समय रहते निपटा जा सके।
यह भी पढ़ें:दिल्ली-NCR के किस-किस स्कूल को मिली धमकी, देखें लिस्ट
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
6 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
8 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
13 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
14 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
20 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
1 day agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
1 day agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines