दिल्ली की लगभग 60 लाख गाड़ियों को पेट्रोल और डीजल नहीं मिलेगा। बताया जा रहा है कि ये प्रक्रिया 1 जुलाई 2025 से शुरू की जाएगी। इसमें दिल्ली NCR के 5 शहर गुरुग्राम, सोनीपत, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध को शामिल किया गया है। इन शहरों को इस साल के अंत तक फ्यूल नहीं दिया जाएगा। कमेटी ऑफ एयर क्वालिटी मैनेजमेंट ने दिल्ली का प्रदूषण कम करने के लिए है और निर्देश जारी करते कहा कि दिल्ली में 1 जुलाई से 15 साल से पुरानी पेट्रोल गाड़ियों और 10 साल से पुरानी डीज़ल गाड़ियों को दिल्ली में फ्यूल नहीं मिलेगा।
इन शहरों के लिए भी लिया जाएगा फैसला
बताया जा रहा है कि बाकी एनसीआर के शहरों जैसे झज्जर, महेन्द्रगढ़, पलवल, रोहतक, पानीपत, करनाल, बल्लभगढ़, भिवाड़ी, रेवाड़ी, हापुड़, मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, अलीगढ़ और अलवर में 1 अप्रैल 2026 से इस आदेश को जारी किया जाएगा। 1 नवंबर से गुरुग्राम, सोनीपत, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में भी 10 साल और 15 साल पुरानी गाड़ियों को फ्यूल नहीं मिलेगा जबकि NCR के दूसरे हिस्सों में अप्रैल 2026 तक पुरानी गाड़ियों को ऑफ रोड करने की तैयारी की जा रही है।
हर पेट्रोल पंप पर होगा कैमरा
दरअसल, दिल्ली NCR के जिलों में ANPR कैमरा हर पेट्रोल पंप पर लगाया जाएगा, ताकि पुरानी गाड़ियों में फ्यूल न भरा जा सके। साथ ही इनके गाड़ियों को जब्त कर लिया जाएगा और कार्रवाई भी होगी। ऐसे में अगर आप भी पुरानी गाड़ी चला रहे हैं तो अभी से सावधान हो जाइए। सरकार के इस फैसले के बाद चार राज्यों में 1 करोड़ से ज्यादा गाड़ियों के ऑफ रोड होने की संभावना बताई जा रही है।
गाड़ियों की होगी मॉनिटरिंग
कमेटी ऑफ एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने अपने आदेश में कहा कि दिल्ली और दिल्ली NCR में लगभग 61 लाख से ज्यादा पुरानी गाड़ियां हैं, जिसकी चलाने की सीमा यानी कि मियाद खत्म हो चुकी है, लेकिन इनमें से केवल 60 हज़ार गाड़ियों को ही जब्त किया गया है। बताया जा रहा है कि इसी तरह उत्तर प्रदेश (UP) में भी करीब 12 लाख से ज्यादा पुरानी गाड़ियां हैं, लेकिन महज 5 हजार गाड़ियों को ही जब्त किया गया हैं। वहीं हरियाणा में 27 लाख से ज्यादा पुरानी गाड़ियां हैं लेकिन 4000 हजार गाड़ियों को ही जब्त किया गया है, लेकिन पेट्रोल पंप में अगर इस तरह के कैमरे लगते हैं तो सरकार इन गाड़ियों की सख्ती से मॉनिटरिंग कर पाएगी और दिल्ली में फैल रहे प्रदूषण को रोकने में कामयाब हो पाएगी।
ये भी पढ़ें- अब दिल्ली से हरिद्वार दूर नहीं…रेलवे की नई क्रांति से बदलेगा सफर, बढ़ेगा विकास
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 hr agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
2 hrs agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
4 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
5 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
11 hrs agoहड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
22 hrs agoइंडिया ब्लॉक की रैली के खिलाफ 1 नवंबर को BJP का मार्च, 5000 लोग होंगे शामिल
1 day agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा ने ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के दिवाली बाजार का किया शुभारंभ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines