Delhi NCR Lok Sabha Chunav 2024 Date and Schedule: देश में 18वें आम चुनावों का शंखनाद हो चुका है। 19 अप्रैल से 1 जून तक कुल सात चरणों में देश की 543 सीटों पर मतदान होंगे, जिसके परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे। वहीं राजधानी दिल्ली सहित NCR में वोटर्स की काफी तादाद है। तो आइए जानते हैं कि दिल्ली और दिल्ली से सटे NCR की सीटों पर कितनी तारीख को मतदान करवाए जाएंगे?
दिल्ली NCR में कितने जिले?
राजधानी दिल्ली से सटे आस-पास के कुछ इलाकों को दिल्ली NCR (National Capital Region) में गिना जाता है। इस फेहरिस्त में राजस्थान के 2 जिले, उत्तर प्रदेश के 8 जिले और हरियाणा के 14 जिले शामिल हैं। वहीं राजधानी दिल्ली में ही लोकसभा की 7 सीटें हैं। तो आइए जानते हैं कि दिल्ली और दिल्ली NCR में चुनाव कब और किस चरण में आयोजित होंगे?
दिल्ली में चुनाव की तारीखें
दिल्ली की सभी सातों सीटों पर एक साथ चुनाव करवाए जाएंगे। 25 मई को होने वाले छठवें चरण के मतदानों में दिल्ली के सभी मतदाता वोट डालेंगे, जिनके नतीजे 4 जून को ही पता चलेंगे। राजधानी दिल्ली के चुनावी मैदान में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी भी नजर आएगी।
| चरण | तारीख | सीट |
| छठवां चरण | 25 मई | चांदनी चौक, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली, ईस्ट दिल्ली, नई दिल्ली, नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली, वेस्ट दिल्ली, साउथ दिल्ली |
दिल्ली NCR में चुनाव की तारीखें
दिल्ली NCR की बात करें तो, हरियाणा की सभी सीटों पर भी छठवें चरण में चुनाव होंगे। तो वहीं दिल्ली NCR में आने वाले उत्तर प्रदेश के जिलों में दूसरे चरण को वोटिंग होगी। इसके अलावा राजस्थान की दोनों सीटों पर पहले चरण में चुनाव आयोजित करवाए जाएंगे। दिल्ली सहित दिल्ली NCR के चुनावी नतीजों का ऐलान भी 4 जून को होगा।
| राज्य | चरण | तारीख | सीट |
| हरियाणा | छठवां चरण | 25 मई | गुरुग्राम, सोनीपत, फरीदाबाद |
| उत्तर प्रदेश | दूसरा चरण | 26 अप्रैल | गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), बागपत, बुलंदशहर |
| राजस्थान | पहला चरण | 19 अप्रैल | अलवर, भरतपुर |
अन्य राज्यों में लोकसभा चुनावों की तारीख
यहां देखें – Lok Sabha Election 2024
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
4 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
4 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
9 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
12 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
22 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 day agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 day agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines