दिल्ली NCR में बढ़ा प्रदूषण का स्तर, फिर लगीं GRAP-3 की पाबंदियां, जानें किस-किस पर रहेगी रोक?

Delhi NCR GRAP-3 Restrictions : दिल्ली एनसीआर में फिर एक्यूआई का लेवल बढ़ गया है। सीएक्यूएम ने बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए राजधानी और उसके आसपास के जिलों में ग्रैप के स्टेज 3 को लागू करने का फैसला लिया।

Delhi Air Pollution

दिल्ली एनसीआर में ग्रैप-3 की पाबंदियां लागू।

Delhi NCR GRAP-3 Restrictions : दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ गया। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) बढ़ने के बाद राजधानी और उसके आसपास के जिलों में फिर से ग्रैप-3 (GRAP-3) की पाबंदियां लगा दी गई हैं। कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने ग्रैप-3 लागू करने का फैसला लिया। आइए जानते हैं कि ग्रैप-3 के तहत किस-किस पर रोक लगेगी?

विज्ञापन

सीएक्यूएम ने दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के स्टेज 3 को लागू किया है। इसके तहत दिव्यांगों को सिर्फ पर्सनल काम के लिए दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और नोएडा में बीएस तीन पेट्रोल इंजन और बीएस चार डीजल इंजन के हल्के वाहन जैसे कार ले जाने-आने की छूट रहेगी। माल ढुलाई के लिए BS-4 के डीजल इंजन वाले एमजीवी पर रोक रहेगी। सिर्फ आवश्यक वस्तुओं की सेवाओं से जुड़ी गाड़ियों को ही दिल्ली में एंट्री मिलेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

हाइब्रिड मोड में होगी 5वीं तक की पढ़ाई

ग्रैप-3 के तहत दिल्ली से बाहर रजिस्टर्ड BS-4 और उससे कम मानक के डीजल इंजन वाली गाड़ियों की एंट्री बैन है। हालांकि, पहले इन गाड़ियों की एंट्री पर रोक ग्रैप-4 में थी। अब दिल्ली एनसीआर के स्कूलों में 5वीं तक की पढ़ाई हाइब्रिड मोड में होगी, लेकिन सुविधा के अनुसार परिजन ऑनलाइन या ऑफलाइन क्लास दोनों में से किसी एक का विकल्प चुन सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

बदल सकते हैं सरकारी दफ्तरों के समय

ग्रैप के स्टेड 3 की पाबंदियों में दिल्ली की सरकार और एनसीआर से संबंधित राज्य सरकारें सरकारी विभागों और सिविक एजेंसियों के दफ्तरों की टाइमिंग में बदलाव कर सकती हैं। साथ ही संबंधित एजेंसियों को ग्रैप-3 में शामिल नई पाबंदियों का पालन सुनिश्चित करना होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ