Delhi NCR Air Quality: दिवाली के अगले दिन यानी सोमवार को दिल्ली में AQI 999 तक पहुंच गया था, इससे एक दिन पहले शाम को AQI 218 दर्ज किया गया है। वहीं, बात आज की करें तो मंगलवार को दिल्ली में अभी भी हवा ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी हुई है। मंगलवार सुबह राजधानी दिल्ली का कलेक्टिव AQI 389 दर्ज किया गया। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, आज सुबह दिल्ली के आरके पूरम में AQI 417, पंजाबी बाग 410, आईटीओ 430 और जहांगीरपुरी में 428 AQI दर्ज किया गया।
वहीं, आनंद विहार में AQI 360 दर्ज किया गया। इसके अलावा नोएडा में AQI 385, गाजियाबाद में 237, फरीदाबाद में 274, गुरुग्राम में AQI 405 दर्ज किया गया है। बता दें कि सोमवार को गाजियाबाद में AQI 349, ग्रेटर नोएडा में 342 , गुरुग्राम में 349, नोएडा में 363 और फरीदाबाद में 370 दर्ज किया गया था।
तीन दिन पहले मिली थी बारिश से राहत
बता दें कि दिल्ली में प्रदूषण के चलते सरकार ने कई सारे नियम और पाबंदियां लगाई थीं। बावजूद इसके दिल्ली का प्रदूषण स्तर कम होने का नाम नहीं ले रहा था लेकिन तीन दिन पहले हुई बारिश ने अचानक प्रदूषण का स्तर घटा दिया, जिसके चलते लोगों को साफ हवा का आनंद एक बार फिर मिलना शुरू हो गया था। लेकिन दिवाली की शाम तक तो दिल्ली NCR का मौसम ठीक था, लेकिन देर रात तक हुई आतिशबाजी से दिल्ली NCR में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है।
ये भी पढ़ें: Delhi Air Pollution: पॉल्यूशन से निपटने के लिए NDMC का बड़ा फैसला, पार्किंग शुल्क को बढ़ाकर दोगुना किया
बढ़ते प्रदूषण के चलते सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में पटाखों और अतिशबाजी की बिक्री और भंडारण के साथ-साथ इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक लगाई थी। लेकिन दिवाली पर हुई आतिशबाजी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना करते हुए दिल्ली-एनसीआर में पटाखे बेचे और जलाए गए थे।
दिल्ली में लगाई गईं पाबंदियां
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को कहा था कि अगली बैठक तक bs3 पेट्रोल और bs4 डीजल की गाड़ियों पर पाबंदी रहेगी। वहीं, किसी भी तरीके के कंस्ट्रक्शन पर रोक लगा दी गई है।
ये भी पढ़ें: दिवाली में अचानक से बढ़े प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली में फिर ग्रेप 4 की पाबंदियां लागू, जानें किस-किस पर पाबंदी
संबंधित खबरें
राहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
2 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
12 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
14 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
16 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
16 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
17 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
18 hrs agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
19 hrs agoसरकार ने युवाओं के साथ वकीलों और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा- केजरीवाल
20 hrs ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines