दिवाली में अचानक से बढ़े प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली में फिर ग्रेप 4 की पाबंदियां लागू, जानें किस-किस पर पाबंदी

Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण को देखते हुए पटाखे बैन थे लेकिन इसके बावजूद दीपावली की रात में दिल्ली में लोग जमकर पटाखे छुटाते नजर आए थे। जिसकी वजह से अगले दिन दिल्ली में एक बार फिर से पूरा शहर प्रदूषण से घिरा हुआ नजर आया। जिसकी वजह GRAP-4 के तहत पाबंदी लगा दी गई है।

image (18)

Delhi Pollution: दिल्ली में एक बार फिर से प्रदूषण से हाल बेहाल है, जहां एक तरफ दीपावली के पहले हुई हल्की बारिश से दिल्ली वासियों को प्रदूषण से थोड़ी राहत मिली थी तो वही दीपावली के बाद एक बार फिर से दिल्ली पॉल्यूशन के घेरे में आ गई है जिसके चलते दिल्लीवासियों को अब कई पाबंदियां के बीच में रहना पड़ेगा सरकार द्वारा ग्रेप 4 की पाबंदियों को फिर से लागू किया गया है।

विज्ञापन

पटाखों की वजह से बढ़ा प्रदूषण

दिल्ली में पॉल्यूशन को देखते हुए पटाखे बैन थे लेकिन इसके बावजूद दीपावली की रात में दिल्ली में लोग जमकर पटाखे छुटाते  नजर आए थे। जिसकी वजह से अगले दिन दिल्ली में एक बार फिर से पूरा शहर प्रदूषण से घिरा हुआ नजर आया। इसके बाद पर्यावरण मंत्री ने दिल्ली सचिवालय में समीक्षा बैठक करने के बाद पाबंदियों को जारी रखने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन पर लगेगी रोक

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि अगली बैठक तक दिल्ली में पाबंदियां जारी रहेगी। जैसे  bs3 पेट्रोल और bs4 डीजल की गाड़ियों पर पाबंदी रहेगी। वही किसी भी तरीके के कंस्ट्रक्शन पर रोक लगा दी गई है। स्कूल भी 18 नवंबर तक बंद रहेंगे उसके आगे का फैसला सरकार लेगी और जिन इलाकों में प्रदूशण सर्वाधिक है। उनके लिए अलग से मॉनिटरिंग करने के लिए टीम बनाई गई है और उनको  हॉटस्पॉट के रूप में चयनित कर उन पर सख्ती से इन पाबंदियों को लागू किया जाएगा ताकि पॉल्यूशन से रात मिल सके।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ