Delhi Narela Assembly Election Result 2025: नरेला से Raj Karan Khatri की शानदार जीत

Delhi Narela Assembly Election Result 2025 : दिल्ली में विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। इस बार नरेला सीट पर Raj Karan Khatri की शानदार जीत हुई है।

Delhi Narela Election Results 2025

Delhi Narela Election Results 2025

Delhi Narela Chunav Results 2025 Latest News Updates : दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 के नजीते आ गए हैं। नरेला से Raj Karan Khatri जीत गए हैं। इस बार कई सीटों पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला, जिसमें एक नाम नरेला विधानसभा क्षेत्र भी है। आम आदमी पार्टी ने इस सीट से अपना उम्मीदवार बदला था। आइए जानते हैं नरेला विधानसभा सीट का राजनीतिक समीकरण?

विज्ञापन

उत्तर पश्चिमी लोकसभा क्षेत्र में हरियाणा बार्डर से सटे नरेला क्षेत्र आते हैं। यह दिल्ली की नंबर एक विधानसभा सीट है, जहां 2 दर्जन से अधिक गांव और 3 दर्जन से अधिक अवैध कॉलोनियां हैं। साथ ही यहां पर हजारों की संख्या में डीडीए की नई-पुरानी सोसायटी और हाउसिंग अपार्टमेंट मौजूद हैं। अगर नरेला को भौगोलिक दृष्टि से देखें तो पिछले 2 दशकों में यहां की आबादी बढ़ी है। नरेला सीट पर किसी पार्टी की हार-जीत का फैसला ग्रामीण और अवैध कॉलोनियों में रहने वाले लोग करते हैं। जाट वोटरों का इस सीट पर बहुत प्रभाव है।

विज्ञापन

जाट फैक्टर रहा भारी

पिछले दो दशक से नरेला सीट पर जाट फैक्टर भारी रहा, इसलिए पिछले 2 विधानसभा चुनाव में आप ने जाट उम्मीदवार को टिकट दिया। शरद चौहान को टिकट देकर पार्टी ने इस क्षेत्र में अच्छी पकड़ बनाई। इस बार आप ने पहले बांकनेर वॉर्ड से पार्षद और अर्जुन अवॉर्ड विजेता पूर्व कबड्डी खिलाड़ी दिनेश भारद्वाज को टिकट दिया था, लेकिन बाद में उनका टिकट वापस लेकर मौजूदा विधायक शरद चौहान को उम्मीदवार बनाया। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने नरेला सीट से दो बार के पूर्व उम्मीदवार और विधायक रहे नील दमन खत्री को नजरअंदाज कर राज करण खत्री को चुनावी मैदान में उतारा। वहीं, कांग्रेस ने अरुणा कुमारी को टिकट दिया।

विज्ञापन

नरेला में क्या है मुद्दा?

नरेला विधानसभा क्षेत्र में मेट्रो की कनेक्टिविटी और अस्पतालों की कमी सबसे बड़ा मुद्दा है। इसी क्रम में पिछले दिनों सरकार ने दिल्ली मेट्रो की रिठाला से नरेला होते हुए आगे कुंडली तक मेट्रो लाइन के विस्तार की अनुमति दी थी। पीएम मोदी ने इस मेट्रो लाइन के निर्माण कार्य का शुभारंभ भी किया।

विज्ञापन

जानें क्या है नरेला का चुनावी इतिहास?

हरियाणा से सटी नरेला सीट पर कांग्रेस का सबसे ज्यादा दबदबा रहा। कांग्रेस ने इस सीट पर 3 बार जीत हासिल की, जबकि बीजेपी का दो बार कब्जा रहा। पिछले 2 विधानसभा चुनावों से आम आदमी पार्टी को जीत मिली है।

विज्ञापन

2025 चुनाव में कौन-कौन हैं प्रत्याशी

पार्टी का नाम प्रत्याशी का नाम
आप शरद चौहान
बीजेपी राज करण खत्री
कांग्रेस अरुणा कुमारी

2020 का रिजल्ट

विज्ञापन
प्रत्याशी पार्टी वोट वोट प्रतिशत
शरद चौहान आप 86,262 52.06
नीलदमन खत्री बीजेपी 68,833 41.54
सिद्धार्थ कुंडू कांग्रेस 6,270  3.8

नरेला सीट पर वोटरों की संख्या

कुल वोटर 279834
पुरुष वोटर 151980
महिला वोटर 127845

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ