दिल्ली में बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या, प्रेमी ने उठाया दर्दनाक कदम

Narela girl murder: पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। अभी तक की जांच में युवती का एक दोस्त फरार चल रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। वहीं, घटनास्थल से पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं, स्कूल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा खंगाले जा रहे हैं।

Deceased Varsha Panwar

मृतका वर्षा पंवार

विज्ञापन

Narela girl murder: नरेला के स्वतंत्र नगर में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या होने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान वर्षा पंवार के रूप में हुई है। 28 वर्षीय वर्षा पिछले चार दिन से घर से लापता थी। परिजनों ने इस बारे में पुलिस को शिकायत की थी। खोजबीन के बाद आज एक स्कूल के ऑफिस में उसका शव पड़ा मिला है। कुछ समय पहले यह स्कूल वर्षा ने ही शुरू किया था। ऑफिस के दरवाजे पर बाहर से ताला लगा था, जिसके चलते किसी को अंदर शव होने का पता नहीं चला। बदबू आने पर बुधवार को पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो उसके होश उड़ गए।

विज्ञापन

गला दबाकर की गई है हत्या

वर्षा के गले पर निशान मिले हैं, जिससे पुलिस को शक है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। इसके अलावा प्राथमिक जांच में मामला प्रेम-प्रसंग का लग रहा है। बताया जा रहा है उसके जिस दोस्त सोहन लाल पर पुलिस को शक है उसने शव मिलने के बाद सोनीपत में ट्रेन के सामने आकर सुसाइड कर ली है। दिल्ली पुलिस मामले में सोनीपत पुलिस से बात कर आगे की जांच कर रही है। वहीं, दिल्ली घटनास्थल से पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है। पुलिस के अनुसार स्कूल समेत आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

परिजनों के बयान लिए जा रहे 

वर्षा भाजपा की एक्टिव कार्यकर्ता थी। वह आए दिन अपने सोशल मीडिया पर पार्टी कार्यक्रम के फोटो डालती थी। पुलिस के अनुसार मृतका के परिजनों के बयान लिए गए हैं। बयानों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। नरेला क्षेत्र में स्वतंत्र नगर से बांकनेर जाने वाले रास्ते पर एक निजी स्कूल में शव बरामद हुआ है। बीते 24 फरवरी से वह लापता थी। लेकिन परिजनों न स्कूल के ऑफिस का ताला खोलकर वहां चेक नहीं किया था। पुलिस हत्या, प्रेम प्रसंग समेत अन्य दृष्टिकोण से मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ