Delhi-Mumbai Expressway शुरू, जानें किस-किस को क्या-क्या फायदा?

NHAI ने फरीदाबाद बॉर्डर पर एक नया हाईवे बनाया है, जिसे आज से खोल दिया गया है। आइए जानते हैं इससे किस-किस को फायदा होगा?

Delhi-Mumbai Expressway

प्रतीकात्मक तस्वीर

विज्ञापन
Advertisment

शुरू हुआ आवागमन

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा बनाई गई ये रोड फरीदाबाद की सीमा पर मीठापुर को सोहना के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ता है, जिससे इस एरिया में यात्रा करना आसान हो गया है।

NHAI भारत माला प्रोजेक्ट के तहत फरीदाबाद सेक्टर 65 से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए एक्स्ट्रा रूट बना रहा है। इसके लिए लगभग 5,500 करोड़ रुपये की लागत लगी है और  ये राजमार्ग खंड डीएनडी फ्लाईवे से सोहना में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे तक फैला हुआ है। ये हाईवे डीएनडी से शुरू होकर दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे सोहना तक बनाया गया है।

फरीदाबाद सेक्टर-65 साहूपुरा से सोहना तक का रास्ता पहले ही खोला जा चुका है, जो  26 किलोमीटर लंबा है। ऐसे में इस रूट पर यात्रा करने वाले लोग मीठापुर बॉर्डर होते हुए फरीदाबाद, पलवल और सोहना  तक जा सकते हैं।

विज्ञापन
Delhi-Mumbai Expressway Link Road

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक रोड। Pic Credit- Meta AI

किन लोगों को होगा फायदा?

इस हाईवे के शुरू होने के बाद सबसे ज्यादा फायदा साउथ दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, और गाजियाबाद के लोगों को होगा। इसके साथ ही मेरठ, हरिद्वार, हापुड़, बिजनौर, राजस्थान के अलवर, भरतपुर, दौसा, जयपुर जैसे शहरों में रहने वाले लोगों को भी इस नए हाईवे का लाभ हो सकता है। इसके साथ ही दिल्ली-आगरा हाईवे ट्रैफिक भी पहले की अपेक्षा कम होगा। उम्मीद है कि इससे लोगों के बीच लंबे ट्रैफिक को लेकर हो रही परेशानी की समस्या दूर हो जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ