खबर की मुख्य बातें:-
- DND महारानी बाग से जैतपुर पुश्ता रोड तक 9 किमी लंबा एक्सप्रेसवे सेक्शन तैयार हो चुका है.
- 15 अगस्त के आसपास इसका उद्घाटन होने की उम्मीद है.
- इस रूट के चालू होने से दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद के यात्रियों को तेज और आसान कनेक्टिविटी मिलेगी.
- नया सेक्शन शुरू होने से ट्रैफिक जाम कम होगा और यात्रा का समय व ईंधन दोनों की बचत होगी.
दिल्ली-NCR के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है, जिसे जानने के बाद आप बहुत खुश हो जाएंगे. देश के सबसे महत्वकांशी प्रोजेक्ट्स में से एक दिल्ली-मंबई एक्सप्रेसवे का DND महारानी बाग से जैतपुर पुश्ता रोड तक करीब 9 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर हिस्सा अब पूरी तरह तैयार हो चुका है. माना जा रहा है कि इस सेक्शन के शुरू होने के बाद दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद और गाजियाबाद का सफर पहले से कहीं आसान और तेज हो जाएगा. हालांकि, इस मार्ग का इस्तेमाल करने के लिए वाहन मालिकों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि उम्मीद है कि अगले महीने यानी 15 अगस्त के आसपास इस मार्ग का उद्घाटन हो जाएगा.
यह भी पढ़ें: Delhi Water Crisis: दिल्ली के इस इलाके में पिछले 2 साल से पानी का संकट, पहले गंदा पानी
कहां रुका हुआ है काम?
आपको जानकर खुशी होगी कि इस मार्ग का काम पूरा हो गया है, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की ओर से उद्घाटन के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है. अब बस उद्घाटन कार्यक्रम का समय तय होने की देरी है, जो 15 अगस्त के आसपास तय हो सकता है. इस मार्ग का उद्घाटन होते ही इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा, जिससे शहर में लगने वाला भारी ट्रैफिक खासतौर पर कालिंदी कुंज के रोजाना के भारी ट्रैफिक से लोगों को मुक्ति मिल सकती है और साथ ही फरीदाबाद, नोएडा आदि जगहों का सफर पहले के मुकाबले काफी आसान हो जाएगा, जिसकी लंबे समय से मांग भी थी.
कब से चल रहा है निर्माण कार्य ?
बता दें कि इस परियोजना का निर्माण कार्य 11 जनवरी 2022 को शुरू किया गया था. शुरुआत में इसे सितंबर 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन निर्माण के दौरान कुछ तकनीकी चुनौतियां सामने आने से परियोजना तय समय से पीछे चली गई. इस प्रोजेक्ट में सबसे बड़ी देरी कालिंदी कुंज के पास आगरा कैनाल पर बनने वाले विशेष स्टील ब्रिज के निर्माण में हुई, जिसके कारण पूरे प्रोजेक्ट की समयसीमा प्रभावित हुई. लेकिन अब इस ब्रिज का निर्माण भी पूरा हो गया है और पूरी योजना अपने आखिरी चरण में पहुंच चुकी है. रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भी कुछ समय पहले इस परियोजना का निरीक्षण कर चुके हैं.
पहले से चालू है एक्सप्रेसवे के कई हिस्से
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के कई हिस्सों पर पहले से वाहन दौड़ रहे हैं. जैतपुर पुश्ता रोड से फरीदाबाद सेक्टर-65 तक करीब 24 किलोमीटर और वहां से आगे सोहना तक लगभग 26 किलोमीटर का मार्ग पहले ही लोगों के लिए खोला जा चुका है. इससे हरियाणा और राजस्थान की ओर जाने वाले यात्रियों को पहले से बेहतर कनेक्टिविटी मिल रही है. रिपोर्ट बताते हैं कि इन मार्गों पर यात्रा करने वाले लोगों का रिस्पोंस काफी अच्छा रहा. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी 2023 में एक्सप्रेसवे के सोहना-दौसा सेक्शन का उद्घाटन किया था.
| विषय | जानकारी |
|---|---|
| परियोजना का नाम | दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (DND-जैतपुर सेक्शन) |
| तैयार हुआ सेक्शन | DND महारानी बाग से जैतपुर पुश्ता रोड |
| कुल लंबाई | 9 किलोमीटर |
| एलिवेटेड हिस्सा | लगभग 7.5 किलोमीटर |
| निर्माण शुरू | 11 जनवरी 2022 |
| निर्धारित समय सीमा | सितंबर 2025 |
| देरी का कारण | आगरा कैनाल पर स्टील नेटवर्क आर्क ब्रिज के निर्माण में देरी |
| वर्तमान स्थिति | निर्माण कार्य पूरा, उद्घाटन का इंतजार |
| संभावित उद्घाटन | 15 अगस्त 2026 के आसपास (सरकारी मंजूरी के बाद) |
| किसे होगा फायदा | दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद के लाखों यात्रियों को |
| प्रमुख लाभ | ट्रैफिक जाम में कमी, यात्रा समय और ईंधन की बचत |
अब DND से जुड़ने वाला नया हिस्सा तैयार होने के बाद दिल्ली से एक्सप्रेसवे तक सीधी पहुंच और आसान हो जाएगी. इससे रोजाना सफर करने वाले लोगों का समय बचेगा और ट्रैफिक जाम की समस्या भी काफी हद तक कम होने की उम्मीद है. इतना ही नहीं, इस नए सेक्शन के चालू होने का सबसे बड़ा फायदा दक्षिणी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद के लाखों लोगों को मिलेगा. DND से एक्सप्रेसवे तक सीधा संपर्क बनने से लोगों को शहर के अंदर का लंबा रास्ता तय नहीं करना पड़ेगा. इससे यात्रा का समय कम होगा और ईंधन की भी बचत होगी.
मुख्य निष्कर्ष:- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का DND से जुड़ा नया सेक्शन दिल्ली-NCR के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. इसके शुरू होने के बाद लाखों यात्रियों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक सफर का लाभ मिलेगा, खासतौर पर वह लोग जो रोजाना दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद और फरीदाबाद का सफर करते हैं.
यह भी पढ़ें: Delhi Traffic Alert: हौज खास में आज निकलेगी जगन्नाथ की रथ यात्रा, दोपहर 2 से शाम 7 बजे तक
संबंधित खबरें
दिल्ली के 190 पार्क 'हाई रिस्क' घोषित, सिर्फ 16 में CCTV कैमरे; सुरक्षा ऑडिट में बड़ा खुलासा
1 hr agoCEC के खिलाफ प्रदर्शन : आतिशी, संजय सिंह समेत 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, इंटरनेट बंद
3 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन, DMRC ने बंद किए दिल्ली के 11 मेट्रो स्टेशन
8 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
8 hrs agoहाईअलर्ट, धारा 163, हजारों सुरक्षाबल... आज दिल्ली जाने से पहले सावधान, एडवाइजरी पढ़कर ही निकलें घर से
9 hrs agoमहिलाओं की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ लड़कियों पर पाबंदी क्यों? रेखा गुप्ता ने उठाया सवाल
1 day agoदिवाली पर दिल्ली में जिन ग्रीन पटाखों को SC ने दी मंजूरी, वो कितने हैं सेफ?
1 day ago4KM लंबा ट्रैफिक जाम, वाहनों की लंबी लाइनें… पहले दिन दिल्ली के बारापुल्ला फेज-III कॉरिडोर पर आवाजाही बदहाल
1 day agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
1 day agoसुरक्षा के लिए सिर्फ महिलाओं को ही जिम्मेदार क्यों ठहराया जाए? CM रेखा गुप्ता ने लड़कों की परवरिश पर उठाया सवाल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines