Delhi Mukhyamantri Mahila Samman Scheme Eligibility: दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया। मुख्यमंत्री आतिशी के नेतृत्व वाली दिल्ली कैबिनेट ने महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने की मंजूरी दी है। इसके लिए शुक्रवार से रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे। आइए जानते हैं कि इस मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का फायदा किन महिलाओं को मिलेगा और इसमें रजिस्ट्रेशन कैसे होगा?
क्या होंगी शर्तें?
इस योजना में 18 साल से उम्र से ज्यादा की महिलाओं को लाभ मिलेगा। इसके लिए 12 दिसंबर 2024 तक महिलाओं का दिल्ली में वोटर होना जरूरी होगा। इसके लिए महिला के परिवार की आय 3 लाख रुपये प्रतिवर्ष से कम होनी चाहिए।
बाद में कर दिया जाएगा 2100 रुपये
इसके साथ ही एक शर्त ये भी है कि परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी सेवा में न हो और न ही सार्वजनिक प्रतिनिधि यानी विधायक या सांसद जैसे पद पर न हो। परिवार में कोई भी सदस्य जीएसटी भी न देता हो। इसके साथ ही अन्य किसी योजना से कोई वित्तीय सहायता नहीं मिल रही हो। पार्टी के दिल्ली चुनाव जीतने पर इस राशि को बढ़ाकर 2100 रुपये कर दिया जाएगा।दिल्ली सरकार के मुताबिक, इस योजना से करीब 38 लाख महिलाओं को प्रोत्साहन मिलेगा। इसके लिए 456 करोड़ का वार्षिक बजट बनाया गया है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में क्यों लगा महाराष्ट्र का कानून? AAP विधायक नरेश बाल्यान की बढ़ेंगी मुश्किलें
इस तरह करना होगा रजिस्ट्रेशन
फिलहाल रजिस्ट्रेशन कैसे होगा, ये तय नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि इस योजना में वोटर आईडी या आधार कार्ड से रजिस्ट्रेशन होगा। एमएमएसवाई के लिए आवेदन पत्र दिल्ली सरकार की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा। इस आवेदन पत्र को आवश्यक दस्तावेजों के साथ दिल्ली सरकार के नजदीकी कार्यालय में जमा किया जा सकता है। वेरिफिकेशन के बाद महिलाओं के अकाउंट में हर महीने पैसे आना शुरू हो जाएंगे। बता दें कि कई राज्यों में महिलाओं के लिए हर महीने आर्थिक सहायता की योजना शुरू की जा चुकी है। मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना काफी सफल रही है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में कब होंगे विधानसभा चुनाव? इलेक्शन कमीशन की बैठक से सामने आया ये बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
1 hr agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
1 hr agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
6 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
10 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
19 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
21 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 day agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines