Delhi Morning General schools to remain closed on January 22: दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह के लिए सोमवार को सुबह या सामान्य पाली के स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। राज्य सरकार के शिक्षा निदेशालय ने एक आदेश में कहा कि सामान्य और सुबह की पाली में चलने वाले सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों को 22 जनवरी को बंद रखने का आदेश दिया जाता है।
‘शाम की पाली के स्कूल खुले रहेंगे’
आदेश में कहा गया है कि शाम की पाली में चलने वाले सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल दोपहर 02:30 बजे शुरू होंगे। ये स्कूल अपने सामान्य समय के अनुसार बंद होंगे। स्कूल शाम 05:30 बजे के बाद नहीं खुलेंगे। यह व्यवस्था केवल 22 जनवरी के लिए है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने देखी रामलीला, बोले- रामराज्य की अवधारणा से प्रेरणा लेकर चला रहे सरकार
जम्मू-कश्मीर के स्कूलों में भी आधे दिन की छुट्टी
इससे पहले आज, जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने राम मंदिर के उद्घाटन के उपलक्ष्य में 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी और ‘ड्राई डे’ की घोषणा की थी। आयुक्त सचिव सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया कि केंद्र शासित प्रदेश में 22 जनवरी को दोपहर 02:30 बजे तक सार्वजनिक अवकाश रहेगा। केंद्र सरकार ने भी अपने दफ्तरों और संस्थानों में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर दोपहर ढाई बजे तक की छुट्टी घोषित की है।
पीएम मोदी होंगे प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मुख्य अतिथि
बता दें कि 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर देश के मशहूर लोगों को आमंत्रित किया गया है। इस समारोह के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे। अभिनेता रजनीकांत, रणदीप हुड्डा, कंगना रनौत और आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या आ चुके हैं।
यह भी पढ़ें: VIDEO : दिल्ली से अयोध्या जा रही फ्लाइट में लगे ‘जय श्री राम’ के नारे, पैसेंजर्स ने गाया- श्रीराम जय राम.. जय जय राम
संबंधित खबरें
हड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
4 hrs agoइंडिया ब्लॉक की रैली के खिलाफ 1 नवंबर को BJP का मार्च, 5000 लोग होंगे शामिल
5 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
5 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा ने ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के दिवाली बाजार का किया शुभारंभ
6 hrs agoCM रेखा ने किया गोवा निवास का उद्घाटन, बोलीं- दिल्ली है भारत का मिनी इंडिया
6 hrs agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
10 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
11 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
13 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
1 day agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines