दिल्ली के स्कूलों में मॉर्निंग शिफ्ट वालों की छुट्टी, राम मंदिर उद्घाटन को लेकर केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला

Schools Closed in Delhi: राम मंदिर उद्घाटन के दिन दिल्ली के स्कूलों में मॉर्निंग शिफ्ट की कक्षाएं बंद रहेंगी। केजरीवाल सरकार ने रविवार को यह बड़ा फैसला किया है।

Schools Closed Due to Dense Fog

वेदर अलर्ट के चलते लिया गया बंद करने का फैसला।

Delhi Morning General schools to remain closed on January 22: दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह के लिए सोमवार को सुबह या सामान्य पाली के स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। राज्य सरकार के शिक्षा निदेशालय ने एक आदेश में कहा कि सामान्य और सुबह की पाली में चलने वाले सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों को 22 जनवरी को बंद रखने का आदेश दिया जाता है।

विज्ञापन

‘शाम की पाली के स्कूल खुले रहेंगे’

विज्ञापन

आदेश में कहा गया है कि शाम की पाली में चलने वाले सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल दोपहर 02:30 बजे शुरू होंगे। ये स्कूल अपने सामान्य समय के अनुसार बंद होंगे। स्कूल शाम 05:30 बजे के बाद नहीं खुलेंगे। यह व्यवस्था केवल 22 जनवरी के लिए है।

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के स्कूलों में भी आधे दिन की छुट्टी

इससे पहले आज, जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने राम मंदिर के उद्घाटन के उपलक्ष्य में 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी और ‘ड्राई डे’ की घोषणा की थी। आयुक्त सचिव सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया कि  केंद्र शासित प्रदेश में 22 जनवरी को दोपहर 02:30 बजे तक सार्वजनिक अवकाश रहेगा। केंद्र सरकार ने भी अपने दफ्तरों और संस्थानों में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर दोपहर ढाई बजे तक की छुट्टी घोषित की है।

विज्ञापन

पीएम मोदी होंगे प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मुख्य अतिथि

बता दें कि 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर देश के मशहूर लोगों को आमंत्रित किया गया है। इस समारोह के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे। अभिनेता रजनीकांत, रणदीप हुड्डा, कंगना रनौत और आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या आ चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ