अलर्ट! दिल्ली में 2 दिन तक इन इलाकों में नहीं आएगा पानी, देखें जल बोर्ड की पूरी लिस्ट

Delhi Water Crisis: दिल्ली के कई इलाकों में 15 और 16 अप्रैल को पानी की सप्लाई बंद रहेगी. जल बोर्ड ने मेंटेनेंस की वजह से कई इलाकों में जल संकट की चेतावनी दी है.

Delhi Water Crisis

Credit: AI

राजधानी दिल्ली में 15 और 16 अप्रैल को कई इलाकों में पानी की सप्लाई बंद रहेगी. दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने इस बारे में अलर्ट जारी किया है और लोगों को पहले से पानी स्टोर करने की सलाह दी है. दरअसल, जल बोर्ड की तरफ से जरूरी मेंटेनेंस वर्क किया जा रहा है, जिसके चलते कुछ मेन वॉटर प्लांट्स और पंपिंग स्टेशनों को अस्थायी रूप से बंद किया जाएगा. खासतौर पर चंद्रावल वॉटर वर्क्स जैसे महत्वपूर्ण सेंटर्स पर काम किया जा रहा है. ऐसे मरम्मत के काम समय-समय पर जरूरी होते हैं ताकि भविष्य में पानी की सप्लाई बेहतर और सुचारू बनी रहे. इसी वजह से पानी की सप्लाई बंद होगी. जानकारी के मुताबिक, ये काम आज सुबह शुरू होकर कुछ घंटों तक चलेगा, लेकिन इसका असर अगले दिन यानी 16 अप्रैल तक भी देखा जा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

किन इलाकों में होगी परेशानी?

-साउथ दिल्ली के इलाके: आरके पुरम, वसंत विहार, दिल्ली कैंट
-नॉर्थ दिल्ली: सिविल लाइंस, कमला नगर, तिमारपुर, शक्तिनगर
-सेंट्रल और ओल्ड दिल्ली: करोल बाग, पहाड़गंज, सदर बाजार, पटेल नगर
-बाकी इलाके: पालम, नारायणा, राजेंद्र नगर और आसपास की कॉलोनियां
-इसके अलावा NDMC के कुछ इलाकों जैसे कनॉट प्लेस, गोल मार्केट और सरकारी कॉलोनियों में भी पानी की कमी हो सकती है.

लोगों के लिए जरूरी सलाह

दिल्ली जल बोर्ड ने नागरिकों से अपील की है कि वो पहले से जरूरी मात्रा में पानी स्टोर कर लें. साथ ही, पानी का इस्तेमाल सोच-समझकर करें ताकि संकट के दौरान परेशानी कम हो. जरूरत पड़ने पर जल बोर्ड टैंकर के जरिए पानी उपलब्ध कराएगा. इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए जा सकते हैं. हालांकि मेंटेनेंस कार्य कुछ घंटों का होता है, लेकिन पानी की सप्लाई सामान्य होने में 24 घंटे तक का समय लग सकता है. इसलिए 15 अप्रैल के साथ-साथ 16 अप्रैल को भी कई इलाकों में पानी की कमी बनी रह सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ