Delhi Metro Station Live Suicide Video Viral: मेट्रो आई और दौड़ कर शख्स उसके आगे कूद गया। लोगों ने अपनी आंखों से लाइव सुसाइड देखी तो सन्न रह गए। मेट्रो स्टेशन पर अफरा तफरी मच गई। ट्रेन रुकी और लोगों ने ड्राइवर को घटना के बारे में बताया।
ड्राइवर ने तुरंत सिक्योरिटी गार्ड को बुलाया और शख्स के शव को मेट्रो के नीचे से निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसके परिजनों को बुलाया। पुलिस ने मेट्रो स्टेशन पर लगे CCTV कैमरे चेक किए तो उसमें सुसाइड किए जाने की पूरी घटना दिखी। यह CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
दिल्ली के नजफगढ़ स्टेशन की घटना
सुसाइड दिल्ली में INA मेट्रो स्टेशन पर शनिवार शाम करीब 7 बजे की गई। समयपुर बादली जाने वाली येलो लाइन पर सुसाइड की गई। वीडियो में मेट्रो को आते और युवक को दौड़ते हुए देखा जा सकता है। जैसे ही ट्रेन नजदीक आती है, शख्स उसके आगे कूद जाता है।
घटना के बाद येलो लाइन पर मेट्रो सेवाएं कुछ देर के लिए बंद कर दी गई थीं। दिल्ली मेट्रो DCP रामगोपाल नाइक खुद घटनास्थल पर जांच करने पहुंचे। उन्होंने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए AIIMS भिजवाया और पुलिस थाना प्रभारी ने CRPC की धारा 174 के तहत केस दर्ज कर लिया।
यह भी पढ़ें: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक और ऑटो को मारी टक्कर, 7 की मौत, Video आया सामने
सत्य निकेतन कॉलोनी का रहने वाला
DCP रामगोपाल नाइक ने बताया कि मृतक की पहचान अजितेज सिंह पुत्र भूपेंद्र सिंह के रूप में हुई है। उसके फोन पर आई एक कॉल से शिनाख्त करने में मदद मिली।
मृतक नई दिल्ली की सत्य निकेतन कॉलोनी का निवासी था। बेटे द्वारा सुसाइड किए जाने की खबर मिलते ही भूपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे, लेकिन अजितेज ने सुसाइड क्यों की, इस बारे में वे कुछ नहीं बता पाए।
पुलिस ने उनकी शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है, लेकिन सुसाइड किए जाने की वजह पता नहीं चल पाई है। तलाशी लेने पर अजितेज की जेब से मोबाइल फोन, 2 मेट्रो कार्ड और दवाइयां मिलीं।
यह भी पढ़ें: भाजपा सांसद की कार से टक्कर, बाइक सवार की चली गई जान
संबंधित खबरें
दिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
44 mins agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
1 hr agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
9 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
21 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
22 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
1 day agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines