भाजपा सांसद की कार से टक्कर, बाइक सवार की चली गई जान

BJP MP Car Accident With Motorcycle Killed One: ओडिशा में भाजपा के सांसद की कार की एक बाइक के साथ हुई भिड़ंत में बाइक सवार की मौत हो गई है। सांसद को भी हल्की चोट आई है।

Road Accident Sign

Representative Image

BJP MP Car Accident With Motorcycle Killed One : ओडिशा के ढेंकनाल जिले में शनिवार को भाजपा के सांसद जुएल ओराम की कार एक मोटरसाइकिल से टकरा गई। कामाख्यानगर में रेकुला चौक पर हुए इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि सांसद चोटिल हुए हैं।

विज्ञापन

कामाख्यानगर पुलिस स्टेशन के प्रभारी इंस्पेक्टर सरत कुमार महालिक ने बताया कि सांसद के वाहन के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही कार भी जब्त कर ली गई है। मृतक शख्स की पहचान सर्वेश्वर चौधरी के रूप में हुई है।

विज्ञापन

सुंदरगढ़ से सांसद सांसद ओराम ने बताया कि मोटरसाइकिल अचानक कार के सामने आ गई थी जिसके चलते टक्कर हो गई। ओराम को हल्की चोट आई है। जब हादसा हुआ तह वह भुवनेश्वर से राउरकेला जा रहे थे। जुएल ओरम ही बाइक सवार को अस्पताल ले गए थे जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पीड़ित परिवार को मिलेगी सरकार से मदद

ओरम ने कहा कि यह हादसा दुर्भाग्यपूर्ण था। पुलिस की एक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया है। भाजपा नेता और ओडिशा सरकार में मंत्री प्रफुल्ल मलिक ने भी इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि हम युवक की मौत से आहत हैं। प्रावधानों के अनुसार पीड़ित परिवार की मदद की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ